खून से लथपथ मिला शव: उज्जैन में प्रॉपर्टी ब्रोकर की चाकुओं से गोदकर हत्या, बंद कमरे में मिला शव, दीवार फांदकर घर में दाखिल हुई पुलिस

खून से लथपथ मिला शव: उज्जैन में प्रॉपर्टी ब्रोकर की चाकुओं से गोदकर हत्या, बंद कमरे में मिला शव, दीवार फांदकर घर में दाखिल हुई पुलिस


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ujjain
  • In Ujjain, A Young Man Was Killed By Being Knifed With Knives, A Dead Body Was Found In A Closed Room, A Wall Was Found And Police Entered The House

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

उज्जैन3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मृतक कृष्णपाल सिंह राठौड़ (फाइल फोटो)

  • SP व अन्य अधिकारियों ने लिया घटनास्थल का जायजा

उज्जैन में युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। बंद कमरे में उसका शव मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि हत्या करीब 12 से 15 घंटे पहले हुई है। प्रॉपर्टी का विवाद सामने आ रहा है। पुलिस छानबीन में जुटी है। SP सत्येंद्र कुमार शुक्ल समेत कई अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया है।

घटनास्थल का जायजा लेने पहुंचे SP व अन्य अधिकारी

घटनास्थल का जायजा लेने पहुंचे SP व अन्य अधिकारी

मिली जानकारी के अनुसार, उज्जैन फ्रीगंज एरिया में रहने वाला कृष्णपाल सिंह राठौड़ उर्फ छोटे सरकार पिता भरत सिंह प्रॉपर्टी का धंधा करता था। सोमवार को उसका शव नानाखेड़ा थानाक्षेत्र स्थित सी-21 मॉल के बगल अभिषेक नगर कॉलोनी के एक मकान में मिला। मकान का गेट बंद था। कमरे में भी ताला लगा हुआ था। पुलिस को खबर मिली तो ताला तोड़कर घर में घुसी। जहां कमरे में खून से लथपथ उसका शव मिला। पुलिस के मुताबिक उसकी कई लोगों से दुश्मनी होना पता चला है। सभी बिन्दुओं पर जांच शुरू कर दी गई है। मृतक के गले से सोने की चेन, अंगूठी गायब है।



Source link