व्यापारी से लूट: उज्जैन में नकाबपोश बदमाशों ने दुकान पर बैठे दुकानदार पर कट्‌टे से किया हमला, गल्ले से 12 हजार लूट कर फरार हुए

व्यापारी से लूट: उज्जैन में नकाबपोश बदमाशों ने दुकान पर बैठे दुकानदार पर कट्‌टे से किया हमला, गल्ले से 12 हजार लूट कर फरार हुए


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ujjain
  • In Ujjain, The Masked Miscreants Attacked The Shopkeeper Sitting At The Shop With A Cut, Robbing 12 Thousand From The Flock And Escaped.

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

उज्जैन15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कट्‌टे के बट से हमले में घायल व्यापारी गौरव, थाने में रिपोर्ट लिखाने पहुंचा

  • शोर मचाने पर बाइक छोड़कर भागे बदमाश

उज्जैन से करीब 40 किमी दूर बड़नगर-रुनिजा रोड पर सोमवार शाम करीब सात बजे बाइक सवार चार नकाबपोश बदमाश दुकान पर बैठे व्यवसायी को कट्‌टा अड़ाकर गल्ले से करीब 12-13 हजार रुपए लूट ले गए। शोर मचाने पर भागते समय बदमाशों की एक बाइक मौके पर ही छूट गई। बड़नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एसआई करन सिंह ने बताया कि कृषि उपज मंडी के आगे रुनिजा रोड पर गौरव पिता गोपाल पोरवाल की खल और कपास्या की दुकान है। सोमवार शाम करीब 6.50 बजे दो बाइक से चार नकाबपोश बदमाश दुकान पर आए। एक बदमाश दुकान के बाहर खड़ा हो गया और उसके साथी तीन बदमाश दुकान में घुस गए। बदमाशों ने पहले खली का भाव पूछा। उनमें से एक बदमाश गल्ले में रखे रुपए निकालने के लिए जैसे ही गल्ले के पास पहुंचा तो गौरव ने कहा वहां क्यों जा रहे हो। तो बदमाश उससे हाथापाई करने लगे।

गौरव बदमाशों से भिड़ गया। एक बदमाश ने कट्टे की बट से सिर में मारकर गौरव को घायल कर दिया। सिर से खून बहता देख गौरव घबरा गया। उसने शोर मचा दिया। इसी बीच बदमाश मौका पाकर गल्ले में रखे करीब 12-13 हजार रुपए निकाल लिए। गौरव के शोर मचाने पर आसपास के लोग आने लगे। लोगों को आता देख दो बदमाश बाइक से ओर दो बदमाश पैदल रुनिजा की ओर भाग निकले। भागते हुए बदमाश हड़बड़ाहट में अपनी एक बाइक (एमपी13ईयू-2623) भी घटना स्थल पर छोड़ गए। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का प्रकरण दर्ज किया है।



Source link