IPL 2021 नीलामी तारीख, टेलिकास्ट, पर्स, रिटेन-रिलीज खिलाड़ी, जानें सबकुछ यहां– News18 Hindi

IPL 2021 नीलामी तारीख, टेलिकास्ट, पर्स, रिटेन-रिलीज खिलाड़ी, जानें सबकुछ यहां– News18 Hindi


नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के लिए नीलामी (IPL 2021 Auction) 18 फरवरी 2021 को होने जा रही है. यह मिनी ऑक्शन है इसलिए नीलामी का कार्यक्रम सिर्फ एक दिन का होगा, जो पांच से छह घंटे में समाप्त हो जाएगा. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अभी तक आईपीएल 2021 की तारीख का ऐलान नहीं किया है, लेकिन टूर्नामेंट अप्रैल के दूसरे सप्ताह से पहले शुरू नहीं होगा क्योंकि भारत-इंग्लैंड (India vs England) सीरीज 28 मार्च को खत्म हो रही है. इस सीरीज के बाद खिलाड़ियों को बहुत जरूरी ब्रेक दिया जाएगा, जिसकी सिफारिश टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री भी कर चुके हैं.

नए आईपीएल सीजन की शुरुआत से लगभग दो महीने पहले आठ आईपीएल फ्रैंचाइजीज आईपीएल 2021 की महत्वपूर्ण नीलामी में हिस्सा लेंगी. आईपीएल की नीलामी कब होगी? क्या इसका लाइव टेलिकास्ट होगा? कितने खिलाड़ी हैं? उपलब्ध पर्स के बारे में जानकारी? आइए नीलामी से पहले उससे जुड़ी सभी महत्वपूर्ण बातों के बारे में यहां एक साथ जानते हैं.

आईपीएल 2021 नीलामी तारीख, समय और वेन्यू:

आईपीएल 2021 ऑक्शन गुरुवार 18 फरवरी को होगा. इवेंट चेन्नई में दोपहर तीन बजे शुरू होगा. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईपीएल मालिकों को नीलामी में शामिल होने के लिए कोरोना वायरस के दो आरटी-पीसीआर टेस्ट की नेगेटिव रिपोर्ट देनी होगी.

IPL 2021: ग्लेन मैक्सवेल को खरीदने के लिए करोड़ों खर्च कर सकती है रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर!

क्या आईपीएल 2021 की नीलामी का सीधा प्रसारण होगा?

हां, फैन्स स्टार स्पोर्ट्स के कई चैनलों पर कार्यक्रम को लाइव देख पाएंगे. आईपीएल 2021 की नीलामी को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा.

IPL 2021 की नीलामी में कितने खिलाड़ी होंगे?

292 खिलाड़ी 61 खाली स्थानों के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे. आईपीएल 2021 की नीलामी के लिए कुल 1114 क्रिकेटरों ने पंजीकरण कराया था और पिछले सप्ताह यह सूची 292 पर पहुंच गई थी. दो भारतीय खिलाड़ी- हरभजन सिंह और केदार जाधव का बेस प्राइज 2 करोड़ रुपये है. नीलामी के लिए खिलाड़ियों की पूरी सूची IPLT20.com पर उपलब्ध है.

आईपीएल फ्रेंचाइजी के पर्स में कितना पैसा है?

इंडियन प्रीमियर लीग के 2021 के लिए नीलामी से पहले विभिन्न फ्रेंचाइजी द्वारा जारी की गई रिलीज खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है. खिलाड़ियों को रिलीज करने साथ ही टीम के पर्स में अब इतना पैसा हो गया है.

IPL 2021: गौतम गंभीर की चेन्नई सुपरकिंग्स को सलाह, इन दो ऑलराउंडरों को खरीदा तो टीम बन जाएगी मजबूत

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर :

रिलीज : गुरकीरत सिंह मान, मोईन अली, पार्थिव पटेल (क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले चुके), पवन नेगी, शिवम दुबे, उमेश यादव, एरॉन फिंच, क्रिस मौरिस, डेल स्टेन, इसुरू उडाना.

रिटेन : विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, युजवेंद्र चहल, देवदत्‍त पडिक्‍कल, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्‍मद सिराज, नवदीप सैनी, एडम जम्‍पा, शहबाज अहमद, जोश फिलिप, केन रिचर्डसन, पवन देशपांडे.

टीम के पास बची राशि : 35.4 करोड़ रुपये

चेन्नई सुपर किंग्स :

रिलीज : शेन वॉटसन (संन्यास ले चुके), मुरली विजय, केदार जाधव, हरभजन सिंह, पीयूष चावला, मोनू सिंह.

रिटेन : महेंद्र सिंह धोनी, रुतुराज गायकवाड़, सुरेश रैना, सैम कुर्रन, जोश हेजलवुड, इमरान ताहिर, फाफ डुप्लेसी, ड्वेन ब्रावो, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, कर्ण शर्मा, अंबाती रायडू, मिचेल सैंटनर, रविंद्र जडेजा, नारायण जगदीशन, केएल आसिफ, लुंगी एनगिडी, साई किशोर.

बची हुई राशि : 19.9 करोड़ रुपये

राजस्थान रॉयल्स :

रिलीज : स्टीव स्मिथ, अंकित राजपूत, ओशाने थॉमस, आकाश सिंह, वरुण आरोन, टॉम कुर्रन, अनिरुद्ध जोशी, शंशाक सिंह.

रिटेन : संजू सैमसन, बेन स्‍टोक्‍स, जोफ्रा आर्चर, जोस बटलर, रियान पराग, श्रेयस गोपाल, राहुल तेवतिया, महिपाल लोमरोर, कार्तिक त्‍यागी, एंड्रयू टाइ, जयदेव उनादकट, मयंक मार्कंडेय, जशस्‍वी जायसवाल, अनुज रावत, डेविड मिलर, मनन वोहरा और रॉबिन उथप्‍पा.

बची हुई राशि : 37.85 करोड़ रुपये

IPL 2021: किंग्स इलेवन पंजाब का बदला नाम, अब कहलाएगी पंजाब किंग्स

दिल्ली कैपिटल्स :

रिलीज : मोहित शर्मा, तुषार देशपांडे, कीमो पॉल, संदीप लामिछाने, एलेक्स कैरी, जैसन रॉय.

रिटेन : शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, अमित मिश्रा, इशांत शर्मा, रविचंद्रन अश्विन, ललित यादव, हर्षल पटेल, आवेश खान, प्रवीन दुबे, कगिसो रबाडा, एनरिच नॉर्खिया, मार्कस स्टोइनिस, शिमरोन हेटमायर, क्रिस वोक्स, डेनियल सैम्स.

बची हुई राशि : 13.4 करोड़ रुपये

सनराइजर्स हैदराबाद :

रिलीज : बिली स्टैनलेक, फैबियन एलेन, संजय यादव, बी संदीप और वाई पृथ्वी राज.

रिटेन : केन विलियमसन, डेविड वॉर्नर, मनीष पांडे, विराट सिंह, प्रियम गर्ग, समद, भुवनेश्‍वर कुमार, खलील अहमद, संदीप शर्मा, सिद्धार्थ कौल, टी नटराजन, अभिषेक शर्मा, शहबाज नदीम, मिचेल मार्श, विजय शंकर, मोहम्‍मद नबी, राशिद खान, ऋद्धिमान साहा, श्रीवत्‍स गोस्‍वामी, थम्‍पी और जेसन होल्‍डर.

बची हुई राशि : 10.75 करोड़ रुपये

किंग्स इलेवन पंजाब :

रिलीज : ग्लेन मैक्सवेल, शेल्डन काट्रेल, के गौतम, मुजीब उर रहमान, जिमी नीशाम, हार्डस विलजोन, करुण नायर, जगदीश सुचित, तेजिंदर सिंह.

रिटेन : केएल राहुल, क्रिस गेल, मयंक अग्रवाल, निकोल्‍स पूरन, मनदीप सिंह, सरफराज खान, दीपक हुड्डा, प्रभसिमरन सिंह, मोहम्‍मद शर्मी, क्रिस जोर्डन, दर्शन नलकांदे, रवि बिश्‍नोई, मुरुगन अश्विन, अर्शदीप सिंह, हरप्रीत बरार, इशान पोरेल.

बची हुई राशि : 53.2 करोड़ रुपये

मुंबई इंडियंस :

रिलीज : लसिथ मलिंगा, नाथन कूल्टर नील, जेम्स पैटिनसन, शेरफाने रदरफोर्ड, मिशेल मैक्लेनाघन, दिग्विजय देशमुख, प्रिंस बलवंत राय.

रिटेन : रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या, कायरन पोलार्ड, सूर्यकुमार यादव, क्रुणाल पंड्या, क्विंटन डिकॉक, ट्रेंट बोल्‍ट, इशान किशन, राहुल चाहर, सौरभ तिवारी, धवल कुलकर्णी, आदित्‍य तारे, जयंत यादव, क्रिस लिन, अनुकूल रॉय, अनमोलप्रीत सिंह और मोहसिन खान.

बची हुई राशि : 15.35 करोड़ रुपये

कोलकाता नाइट राइडर्स :



रिलीज : निखिल नायक, सिद्धेश लाड, एम सिद्धार्थ, टॉम बैंटन, क्रिस ग्रीन, हैरी गुर्ने.

रिटेन: ऑयन मॉर्गन, आंद्रे रसेल, दिनेश कार्तिक, कमलेश नागरकोटी, कुलदीप यादव, लॉकी फर्ग्युसन, नीतिश राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, रिंकू सिंह, संदीप वॉरियर, शिवम मावी, शुभमन गिल, सुनील नरेन, पैट कमिंस, राहुल त्रिपाठी, वरुण चक्रवर्ती, अली खान, टिम सिफर्ट.

बची हुई राशि : 10.75 करोड़ रुपये.





Source link