बुमराह तीसरे टेस्ट में प्लेइंग-11 का हिस्सा हो सकते हैं
उनके खेलने की एक वजह यह भी है कि तीसरा टेस्ट पिंक बॉल से खेला जाना है. जो फ्लड लाइट में तेज गेंदबाजों को मदद करती है. ऐसे में तेज गेंदबाजी को मजबूत करने के लिए बुमराह को मौका दिया जा सकता है. अगर ऐसा होता है तो अक्षर पटेल या कुलदीप यादव में किसी एक को टीम से बाहर बैठना होगा. अक्षर के दूसरे स्पिनर के रूप में खेलने की संभावना इसलिए भी ज्यादा है. क्योंकि उन्होंने दूसरे टेस्ट में पांच विकेट लिए. ऐसे में कुलदीप यादव को एक बार फिर टीम से बाहर बैठना पड़ सकता है. इस सूरत में टीम तीन तेज गेंदबाजों जसप्रीत बुमराह, ईशांत शर्मा और मोहम्मद सिराज के साथ उतर सकती है. वहीं, स्पिन गेंदबाजी की जिम्मेदार रविचंद्रन अश्विन और अक्षर पटेल के कंधों पर है.
IPL 2021 नीलामी तारीख, टेलिकास्ट, पर्स, रिटेन-रिलीज खिलाड़ी, जानें सबकुछ यहां
शुभमन अगर नहीं खेलते हैं तो राहुल को मौका मिल सकता है
इसके अलावा टीम की बल्लेबाजी लाइन-अप में भी कुछ बदलाव हो सकते हैं. भारतीय ओपनर शुभमन गिल( Shubhman Gill) इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन फील्डिंग करते समय उनके बाएं हाथ पर चोट लग गई थी. इसी वजह से वे चौथे दिन मैदान पर फील्डिंग के लिए नहीं उतरे थे. 21 साल के इस बल्लेबाज का एहतियात के तौर पर स्कैन कराया गया था. अभी तय यह पता नहीं चल पाया है कि उनकी चोट कितनी गंभीर है. अगर गिल तीसरे टेस्ट तक फिट नहीं होते हैं, तो उनकी जगह मयंक अग्रवाल या केएल राहुल में से कोई एक रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग कर सकता है. मंयक अग्रवाल ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर तीन टेस्ट खेले थे. लेकिन वे एक बार भी पचास रन का आंकड़ा नहीं पार कर पाए थे. खराब फॉर्म की वजह से उन्हें टीम से बाहर किया गया था. ऐसे में अगर शुभमन गिल नहीं खेलते हैं तो केएल राहुल को रोहित शर्मा के साथ पारी शुरू करने का मौका मिला सकता है. गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में 29 और 50 रन की पारी खेली थी.
हार्दिक पंड्या को भी मौका मिल सकता है
तीसरा टेस्ट डे-नाइट होने की वजह से हार्दिक पांड्या को भी बतौर ऑलराउंडर टीम में शामिल किया जा सकता है. उन्होंने दूसरा टेस्ट खत्म होने के बाद पिंक बॉल से नेट्स पर बल्लेबाजी की प्रैक्टिस भी की थी. हालांकि, वे गेंदबाजी करते नहीं दिखे थे. 2018 के बाद से ही पंड्या ने भारत के लिए कोई टेस्ट नहीं खेला है. वे पीठ की चोट के बाद से ही लंबे फॉर्मेट से दूर हैं. ऐसे में अगर वे पूरी तरह फिट होंगे, तो प्लेइंग-11 में नजर आ सकते हैं. पंड्या के खेलने की सूरत में या टीम मैनेजमेंट एक तेज गेंदबाज कम खिला सकती है. हालांकि, यह फैसला मोटेरा की नई पिच देखने के बाद ही लिया जाएगा.
IND VS ENG: विराट कोहली पर लग सकता है एक मैच का बैन, जानिए क्यों?
भारत और इंग्लैंड के बीच गुलाबी गेंद से टेस्ट दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम मोटेरा पर 24 फरवरी से खेला जाएगा. बता दें कि भारत में इससे पहले बांग्लादेश के खिलाफ 2019 में कोलकाता में गुलाबी गेंद से टेस्ट खेला गया था, जिसमें टीम इंडिया ने जीत हासिल की थी.