- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- Indore Coronavirus News Cases Updates; 89 Patient Found In Indore City As Corona Cases Jump 58259 In Madhya Pradesh Indore
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर13 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
शहर में पिछले चार दिनों के आंकड़े देखकर प्रतीत हो रहा है कि एक बार फिर से कोरोना रिटर्न हो रहा है। लगातार 50 से कम आ रहे मरीजों की संख्या अचानक फिर से बढ़ गई है। मंगलवार रात आई रिपोर्ट में 89 नए संक्रमित मिले हैं। बड़ी बात यह है कि लंबे समय बाद एक ही जगह काम करने वाले 26 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। राहत वाली बात यह है कि कोरोना से किसी की मौत नहीं हुई है। वहीं, रिकवरी रेट भी 97.71 यानी करीब 98 फीसदी तक पहुंच गई है।
देर रात आई रिपोर्ट की माने तो एक निजी कंपनी के 105 से ज्यादा कर्मचारियों की कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए गए। इनमें पॉजिटिव आए 26 कर्मचारियों को होम आइसोलेट किया गया। संक्रमितों में 11 माइल्ड सिम्टोमैटिक, 12 ए सिम्टोमैटिक और तीन मरीज ऐसे हैं जो दो दिन से कमजोरी महसूस कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार इसी कंपनी के मैनेजर चार दिन पहले पॉजिटिव आए थे। उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा, जिसके बाद अन्य साथी कर्मचारियों की जांच कराई गई। यहां कुल 180 कर्मचारी कार्यरत है। अभी 75 कर्मचारियों के सैंपल लिए जाना बाकी हैं।
एक्टिव मरीजों की संख्या 400 के पार पहुंची
पिछले दिनों 300 के करीब पहुंच चुकी एक्टिव मरीजों की संख्या में फिर से इजाफा होने लगा है। देर रात 2049 सैंपलों की रिपोर्ट आई। इसमें 89 संक्रमित मिले, जबकि1950 की रिपोर्ट निगेटिव रही। 10 रिपीट पॉजिटिव आए। जिले में अब तक 8 लाख 12 हजार 858 सैंपल जांचे जा चुके हैं। इनमें से 58 हजार 259 मरीज संक्रमित मिले। 56 हजार 938 मरीज ठीक होकर अपने घर लौट चुके हैं। वहीं, 927 की मौत हो चुकी है। अभी जिले में 404 एक्टिव मरीज हैं। जिनमें से ज्यादातर का इलाज होम आइसोलेशन में चल रहा है।