Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
कटनी5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पुलिस ने हत्या के तीन आरोपियों को पकड़ लिया
कटनी जिले के बाकल थाना अंतर्गत हाथीभार के जंगल में एक युवक कि हत्या कर उसके सारे कपड़े जलाकर लाश को नग्न अवस्था में नदी में फैंकने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में दो भाई और उनका चाचा शामिल है। युवक की हत्या महिलाओं के प्रति नियत खराब होने के संदेह में की गई थी। पुलिस ने नदी में फैंकी गई बाइक को भी बरामद कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि बाकल थाना अंतर्गत गौरहा गांव निवासी भूरा उर्फ हीरालाल पिता पंछीलाल राय (30 वर्षीय) गांव से लगे हाथीभार के जंगलों में पेड़ से गोंद निकलवाने का काम करता था। कभी-कभी वह रात में जंगल में ही रूक जाता था। भूरा 7 फरवरी को घर से जंगल गया था। देर शाम तक जब भूरा वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने मोबाइल पर कॉल किया। लेकिन मोबाइल बंद था। दो दिनों तक परिजन उसकी खोजबीन करते रहे। इसके बाद परिजन ने बाकल पुलिस थाने में उसके लापता होने की सूचना दर्ज कराई। पुलिस टीम उसकी तलाश क रही थी।
इसी बीच 14 फरवरी की दोपहर में जंगल से होकर निकली शून्य नदी के हाथीडोल घाट पर एक लाश उतराते हुए मिलने की सूचना पुलिस को मिली। नदीघाट पर पहुंची पुलिस टीम ने उसकी शिनाख्त लापता हुए भूरा उर्फ हीरालाल राय के रुप में की। मृतक के गले और पेट में धारदार हथियार से चोट के निशान भी मिले हैं। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि इस मामले में संदेह के आधार पर जंगल में मड़ैया बनाकर रहने वाले बर्मन परिवार के सदस्यों से भोला उर्फ विजय पिता सोने लाल बर्मन ने बताया कि भूरा राय घर की महिलाओं के प्रति गलत नियत रखता था। इसी बात के संदेह में कुल्हाड़ी से हमला कर दिया और अपने भाई राजेश बर्मन, चाचा हिमाचल के साथ मिलकर लाश को ठिकाने लगाते हुए नदी में फैंक दिया। पुलिस ने हत्या के मामले में तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।