- Hindi News
- Local
- Mp
- Hivraj Singh Chouhan In Sidhi Today; Madhya Pradesh Bus Road Accident Today Latest News
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दोपहर 12:30 बजे भोपाल से रीवा के लिए रवाना हुए। वे रीवा से सीधी जाएंगे। जहां बस हादसे में मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त करेंगे।
- मंत्रालय में बुधवार को होने वाली समीक्षा बैठकें स्थगित।
- सीएम रीवा से रामपुर नैकिन, चुरहट, पचोखर, पड़रिया, कुकरझर, सीधी जाएंगे।
सीधी में मंगलवार को हुए बस हादसे में अब तक 51 लोगों की मौत हो चुकी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार दोपहर 12:30 बजे भोपाल से रीवा के लिए रवाना हुए हैं। मुख्यमंत्री रीवा से सीधी जाएंगे। मुख्यमंत्री ने भोपाल से रवाना होने से पहले कहा कि मेरा मकसद मृतकों के परिजनों से मिलकर केवल संवेदना व्यक्त करना मकसद नहीं है, बल्कि उनके जीवन को आसान बनाना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं हादसे के दिन ही घटना स्थल पर चाना चाहता था, लेकिन वहां रेसक्यू ऑपरेशन चल रहा था। ऐसे समय पर जाने अभियान में व्यवधान होता है। मेरे दो मंत्री साथाी तुलसी सिलावट और रामखिलेवान पटेल मौके पर गए थे। उन्होंने कहा कि मैं सीधी जिले के उन गांवों में जाकर मृतकों परिजनों से भेंट करुंगा और जानकारी लूंगा। उन्होंने आगे कहा कि इस हादसे में जो बेटे-बेटी और भाई-बहन चले गए, उनकी जिंदगी तो नहीं लौटा सकते हैं। लेकिन उनके परिजनों की जिंदगी कैसे आसान बने, इसके लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। हम उनके साथ खड़े हैं। यह केवल संवेदना का प्रगटीकरण नहीं है। मैं घटना के मूल कारणों तक जाने की कोशिश की करुंगा। सीएम रीवा से रामपुर नैकिन, चुरहट, पचोखर, पड़रिया, कुकरझर, सीधी जाएंगे। जहां वे मृतकों के परिजनों से बात करेंगे। मुख्यमंत्री का आज सुबह तक सीधी जाने का कोई कार्यक्रम नहीं था, लेकिन दोपहर 12 बजे उन्होंने मंत्रालय में हाेने वाली सभी बैठकों को निरस्तर कर सीधी जाने का फैसला लिया। सीधी रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री भोपाल स्थित प्रशासन अकादमी में वन अफसरों की एक दिवसीय कार्यशाला में शामिल हुए थे। इसके बाद मंत्रालय में श्रम विभाग, श्रम विद्यालय की स्थिति, हेरिटेज शराब नीति, तकनीकी शिक्षा विभाग और मणिखेड़ा जल प्रदाया योजना शिवपुरी की समीक्षा बैठक करने वाले थे।