समीक्षा बैठक: 59.33 % पूरा किया लक्ष्य; बकाया कर वसूली में पिपरिया नपा भोपाल डिवीजन में नंबर-1

समीक्षा बैठक: 59.33 % पूरा किया लक्ष्य; बकाया कर वसूली में पिपरिया नपा भोपाल डिवीजन में नंबर-1


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

पिपरियाएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

बकाया करों की वसूली के लिए नगरीय निकायों के द्वारा चलाए गए विशेष अभियान में पिपरिया नगर पालिका पूरे भोपाल डिवीजन में पहले नंबर पर रही है। नपा के ने बकाया कर वसूली लक्ष्य की 59.33 % राशि की वसूली है। नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव नितेश व्यास और आयुक्त निकुंज कुमार श्रीवास्तव ने भोपाल में आयोजित समीक्षा बैठक में पिपरिया नपा के द्वारा की गई वसूली के लिए सराहना की।

नपा पिपरिया को विभिन्न मदों में 261.3 लाख़ रुपए की वसूली करना थी। अभियान में नपा ने 155.4 लाख रुपए की रिकॅार्ड वसूली की गई। नपा प्रशासन एसडीएम नितिन टाले पूरे वसूली अभियान पर निगाह रखे हुए थे। सीएमओ विनोद प्रजापति ने बताया कि नपा की राजस्व शाखा से रुपेश मौर्य और उनके साथियों की टीम ने बकायेदारों के घर-घर जाकर दस्तक दी और बकाया कर वसूली के लिए प्रयास किया।

वसूली के साथ 253 नल कनेक्शन वैध किए
राजस्व विभाग के अधिकारी रूपेश मौर्य ने बताया कि बकाया कर वसूली अभियान के दौरान हमें 253 सार्वजनिक नल ऐसे मिले, जिनका उपयोग किया जा रहा था। सार्वजनिक नलों को व्यक्ति विशेष के नाम से कर दिया गया है, जिससे नपा के राजस्व में वृद्धि होगी।

भोपाल में हुई समीक्षा बैठक में मिली शाबाशी
नपा इंजीनियर एमएल चौरसिया ने बताया भोपाल में वसूली अभियान को समीक्षा बैठक हुई थी। इसमें पिपरिया नपा के प्रतिनिधि के रूप में मैं शामिल हुआ था। इसमें भोपाल डिवीजन में सबसे बढ़िया वसूली किए जाने पर पिपरिया नपा को नंबर वन बताया गया। प्रमुख सचिव नगरीय प्रशासन और आयुक्त नगरीय प्रशासन ने सीएमओ विनोद प्रजापति सहित नपा स्टाफ को बधाई देते हुए काम की सरहाना की।



Source link