रेनॉ Kiger खरीदने के लिए ये सरकारी बैंक दे रहा है 100% फाइनेंस, जानें कितनी होगी EMI– News18 Hindi

रेनॉ Kiger खरीदने के लिए ये सरकारी बैंक दे रहा है 100% फाइनेंस, जानें कितनी होगी EMI– News18 Hindi


नई दिल्ली. Renault इंडिया ने देश में अपनी सबसे सस्ती एसयूवी Renault Kiger को लॉन्च कर दिया है. इस कार की एक्स शोरूम शुरुआती कीमत 5 लाख 45 हजार रुपये है. वहीं इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 9 लाख 55 हजार रुपये है. रेनॉ ने Kiger को दो कलर में बाजार में उतारा है. जिसमें पहला कलर रेड और दूसरा कलर ब्लू है. ऐसे में यदि आप इस कार को खरीदने की सोच रहे है. तो जल्दी कीजिए. क्योंकि देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक स्टैट बैंक ऑफ इंडिया इस कार को खरीदने के लिए 100 प्रतिशत तक फाइनेंस देने की सुविधा दे रहा है. आइए जानते है SIB के इस ऑफर के बारे में…

कैसे बुक करें Renault Kiger – यदि आप एसबीआई के 100 प्रतिशत फाइनेंस ऑफर का फायदा उठाना चाहते है. तो इसके लिए आपको SBI Yono ऐप के जरिए रेनॉ Kiger की बुकिंग करनी होगी. इस बारे में एसबीआई ने ट्वीट करके जानकारी दी है कि, जो भी कस्टमर SBI Yono ऐप के जरिए रेनॉ Kiger को बुक करेंगे उन्हें 100 प्रतिशत फाइनेंस की सुविधा मिलेगी.

SBI के ऑफर में इतनी प्रतिशत ब्याज में मिलेगी छूट- SBI के ट्वीट के अनुसार यदि आप SBI Yono ऐप के जरिए रेनॉ Kiger को बुक करेंगे. तो आपको 0.25 प्रतिशत ब्याज में छूट मिलेगी. इसके साथ ही एसबीआई आपसे फाइनेंस की प्रोसेसिंग फीस भी नहीं लेंगा.

यह भी पढ़ें: Leoncino 500 बाइक भारत में लॉन्च हुई, इसकी कीमत और फीचर्स जानकर चौक जाएंगे आप

कैसे बुक करें Renault Kiger – इसके लिए सबसे पहले आपको SBI का Yono ऐप डाउनलोड करके लॉगिन करना होगा. इसके बाद शॉप एंड ऑर्डर के सेक्शन में जाकर नेविगेट करें. इस प्रोसेस के बाद ऑटोमोबाइल सेगमेंट का चुनाव करें. यहां आपको रेनॉ की बुकिंग का ऑप्शन दिखाई देगा. जहां क्लिक करके आप Renault Kiger को बुक कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: बेचना चाहते है अपनी पुरानी कार, तो यहां मिलेगा बेस्ट ऑफर, तीन स्टेप में बेचें Car

Renault Kiger के फीचर्स- नई Renault Kiger में कंपनी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल, एम्बिएंट लाइटिंग और कनेक्टिविटी सिस्टम जैसे फीचर्स दे सकती है. टेस्टिंग मॉडल को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसका डिजाइन ज्यादातर अपने कॉन्सेप्ट मॉडल जैसा ही होगा. इसका अर्थ है कि कंपनी इसमें स्पलिट हेडलैंप के साथ LED डेटाइम रनिंग लाइट्स के साथ फ्लेयर्ड व्हील आर्क और साइड क्लैड्डिंग जैसे फीचर्स भी दे सकती है.





Source link