मध्यप्रदेश और राजस्थान में पेट्रोल का शतक: अनूपपुर के कोतमा में सादा पेट्रोल 100.31 रु./लीटर पहुंचा

मध्यप्रदेश और राजस्थान में पेट्रोल का शतक: अनूपपुर के कोतमा में सादा पेट्रोल 100.31 रु./लीटर पहुंचा


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल/नई दिल्ली20 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

प्रतिकात्मक फोटो

  • अनूपपुर में 100.1 रुपए और भोपाल में 97.50 रुपए
  • राजस्थान के गंगानगर में 100.13 रु. पहुंचे दाम

लगातार नाैवे दिन पेट्राेल के दाम बढ़ने के साथ ही मध्यप्रदेश और राजस्थान में सामान्य पेट्रोल की कीमतें 100 रुपए के पार पहुंच गई हैं। पेट्राेल और डीजल की कीमत में 25 पैसे प्रति लीटर की बढ़ाेतरी हुई। ये पहली बार हो रहा है जब सामान्य पेट्रोल की कीमतें तीन अंकों में पहुंच चुकी हैं। इससे पहले कुछ राज्याें में प्रीमियम पेट्राेल 100 का आंकड़ा पार कर चुका है।

मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा में पेट्रोल देश में सबसे महंगा 100.31 रुपए, वहीं अनूपपुर में 100.1 रुपए पहुंच गया। राजस्थान के गंगानगर में भी पेट्राेल की कीमत 100.13 रुपए हाे गई। भोपाल में पेट्रोल 97.50 रुपए, दिल्ली में 89.54 रुपए प्रति लीटर हाे गई। नाै दिनाें में पेट्राेल की कीमत 2.59 रुपए बढ़ी है।



Source link