आईपीएल 2021 की नीलामी में जैसी की उम्मीद की जा रही थी, वैसा ही हुआ. 25 वर्षीय शाहरुख खान के लिए पंजाब किंग्स (Punjab Kings) और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के बीच नीलामी में जंग हुई. बेस प्राइज 20 लाख से शुरू हुई नीलामी 5 करोड़ तक पहुंच गई. शाहरुख के पहले आईपीएल अनुबंध के कुछ देर बाद ही दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने ट्विटर पर अविश्वसनीय वीडियो शेय किया.
IPL Auction 2021: मुंबई इंडियंस में शामिल होकर अर्जुन तेंदुलकर ने कहा, मेरा बचपन का सपना था
तमिलनाडु टीम के खिलाड़ी बस के अंदर शाहरुख के आईपीएल में सलेक्ट होने का जश्न मना रहे हैं और चियर कर रहे हैं. जैसै-जैसे उनकी बोली बढ़ती गई खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ता गया. दिनेश कार्तिक भी इस मौके को सेलिब्रेट कर रहे थे. तमिलनाडु के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज शाहरुख खान को पंजाब किंग्स ने 5.25 करोड़ की बड़ी कीमत पर खरीदा.IPL Auction 2021: आर्यन और जाह्नवी को नीलामी देख जूही चावला ने दिया ऐसा रिएक्शन
शाहरुख खान का बेस प्राइस महज 20 लाख रुपये था, लेकिन दिल्ली और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने उन्हें खरीदने के लिए काफी दिलचस्पी दिखाई. लेकिन अंत में किंग्स इलेवन पंजाब ने उन्हें अपने स्क्वाड में शामिल कर लिया. शाहरुख खान ने 31 टी20 मैचों में सिर्फ 18.31 की औसत से 293 रन बनाए हैं.
Turn up the volume and listen to the team’s happiness for our bright ⭐#IPLAuction pic.twitter.com/wkDfFbqGGP
— DK (@DineshKarthik) February 18, 2021
इस बीच पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2021 के लिए मोटी रकम खर्च की. उन्हें भी अपना पहला खिताब जीतना है. उन्होंने आस्ट्रेलियन गेंदबाज झाय रिचर्डसन को सबसे महंगा खरीदा. पंजाब ने उनकी सेवाएं हासिल करने के लिए 14 करोड़ में उन्हें खरीदा. पंजाब ने इंग्लैंड के स्टार डेविड मलान को भी खरीदा. वह टी20 के दुनिया के पहले नंबर के बल्लेबाज हैं. इस फ्रैंचाइजी ने जो अन्य खिलाड़ी खरीदे वे हैं- रिले मेरेडिथ, मोजेज हेनरिक्स, जलज सक्सेना, उत्कर्ष सिंह, फैबियन एलेन, सौरभ कुमार.
पंजाब किंग्स ने ऑक्शन में खरीदे ये खिलाड़ी
डेविड मलान, जाय रिचर्डसन, शाहरुख खान, राइली मेरिडिथ, मोइजेज हेनरिक्स, जलज सक्सेना, उत्कर्ष सिंह, फैबियन एलन और सौरभ कुमार
Kings XI Punjab Full Squad: केएल राहुल, क्रिस गेल, मयंक अग्रवाल, निकोल्स पूरन, मनदीप सिंह, सरफराज खान, दीपक हुड्डा, प्रभसिमरन सिंह, मोहम्मद शमी, क्रिस जॉर्डन, दर्शन नलकांदे, रवि बिश्नोई, मुरुगन अश्विन, अर्शदीप सिंह, हरप्रीत बरार, इशान पोरेल, डेविड मलान, जाय रिचर्डसन, शाहरुख खान, राइली मेरिडिथ, मोइजेज हेनरिक्स, जलज सक्सेना, उत्कर्ष सिंह, फैबियन एलन और सौरभ कुमार.