- Hindi News
- Local
- Mp
- Jabalpur
- Half A Hundred Institutions Come To Save The City’s Oxygen, On One Platform, To Save Trees, The Administration Will Be Pleaded
बालाघाट16 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
शहर के इस ऑक्सीजोन को बचाने का प्रयास कर रहे हैं शहरवासी।
- बायपास के लिये वैकल्पिक मार्ग के चयन की मांग, सभी जनप्रतिनिधियों को सौंपे जाएंगे ज्ञापन
नगर के ऑक्सीजोन ड़ेजर रोड़ में 700 से अधिक पेड़ काटकर यहां बायपास के निर्माण को लेकर विरोध जोर पकड़ते जा रहा हैं। ड़ेजर रोड बचाओ समिति के बैनर तले नगर की 50 से अधिक धार्मिक, सामजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने आगे आकर शहर के इस ऑक्सीजोन को बचाने के लिये साझा प्रयास करने का निर्णय लिया हैं। इस संबंध में सोशल डिस्टेंसिंग और कोविड के नियमों का पालन करते हुए नगर के नूतन कला निकेतन में नगर की सभी प्रमुख संस्थाओं एवं राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की एक बैठक संपन्न हुई। जिसमें शहर के बीच वैनगंगा नदी के तट से सट कर स्थित डेंजर रोड में पेड़ों को काटकर बायपास बनाये जाने का विरोध करने का निर्णय लिया गया हैं।
पेड़ों को बचाने ये संस्थाएं आई आगे
इस बैठक में मुख्य रूप से जिला सराफा ऐसोशियेशन, जिला तैराकी संघ,महावीर इंटरनेशनल, बालाघाट चेम्बर आफ कामर्स एडं इंडस्ट्रीज, गायत्री परिवार, कदम संस्था, पतांजलि योग पीठ, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट, पूज्य सिंधी पंचायत, सहमत संस्था, सिंधु सेना, रायल सिंधी ग्रुप, वी केयर, हेल्पिंग हेंड्स, सतपुड़ा चेम्बर ऑफ कामर्स, इंडियन, मेडिकल ऐसोशियेशन, नेकी की दीवार, मॉर्निंग वॉक ग्रुप, पंडित दिनदयाल शिक्षण संस्थान, जिला संयुक्त समन्वय समिति कमर्शियल एकांउटिंग ऐसोशियेशन, थोक कपड़ा एवं रेडिमेड व्यापारी संघ, वर्धमान स्थानक वासी जैन श्रावक संघ, नूतन कला निकेतन, श्रमजीवी पत्रकार संघ, छात्र-वाहिनी संगठन, उज्जवल भारत अभियान, ग्रामीण क्रिकेट संघ, पुलिस ब्वायज फुटबाल क्लब, राष्ट्रीय चेतना मंच, ब्राडगैज संघर्ष समिति अन्नदाता किसान संगठन, देशदीप परिषद, अखिल भारतीय साहित्य परिषद, मीसाबंदी लोकतंत्र सेनानी संघ, वैश्य महासम्मेलन, पानी रे पानी संघ, द बार्क क्लब, टांसपोर्ट ऐसोशियेशन, भारतीय जनता मजदूर महासंघ,जैन श्वेतांताबर मूर्तिपूजक संघ, अखिल भारतीय लोधी क्षत्रिय महासभा, आर्ट ऑफ लिविंग, क्षत्रिय पंवार समाज, ओम साई राम सेवा समिति, आल इंडिया सीनियर सिटीजन फोरम, यूथ फार सेवा, महाकाल सेना, बब्बर सेना, फोटो ग्राफी संघ, सिंधु युवा महिला मंडल सहित अन्य दर्जन भर से अधिक संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
ये प्रमुख चेहरे भी विरोध में
जिसमें मुख्य रूप से पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश रंगलानी, चेंंबर अध्यक्ष अभय सेठिया, जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष राजा सोनी, सोहन वैद्य, उमेश बाघरेचा, अरविंद अग्रिहोत्री, महेश खजांची, डां. बी.एम. शरणागत, त्रिलोक चंद कोचर, चारूदत्त जोशी, युनुस खान उर्फ पप्पा भाई, अनूप सिंह बैस, महेन्द्र सुराना,कैलाश चौरडिय़ा, अभय कोचर, प्रिया कराड़ा, हेमलता वाधवानी, अमिता गुप्ता, राजेन्द्र शुक्ला, अभय चतुर्वेदी, डी.पी. राहंगडाले, विनोद नाहटा, सुरेश रंगलानी, विक्रांत साकरे, रितेश अग्रवाल, सुधीर कटारा, अखिल वैद्य, तपेश असाटी, शरद ज्योतिषी, संतोष जैन, रूप बनवाले, खगेश कावरे, सहित बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य लोग उपस्थित थे।
प्रशासन को ज्ञापन और जनप्रतिनिधियो से नई सड़क के लिये रखी जाएंगी मांग
सभी संस्थाओं ने एक जुट होकर नगर में पेड़ को काट कर बायपास रोड़ बनाने के विरोध का प्रस्ताव इस बैठक में पास किया। इस दौरान डां. बीएम. शरणागत की अध्यक्षता में एक डेंजर रोड़ बचाव समिति के गठन का भी निर्णय किया गया। इस बैनर तले ही इस लड़ाई को लड़ा जायेगा। समिति के सचिव अभय कोचर ने बताया की संस्था इस मामले में जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंप कर पेड़ो को ना काटे जाने की मांग की जाएंगी। इसके साथ ही जिले के सभी माननीय जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंप नगर की बायपास की समस्या को हल करने किसी वैकल्पिक मार्ग का निर्णय किये जाने की मांग भी की जाएंगी।
0