नई दिल्ली: आईपीएल (IPL) टूर्नामेंट के फेमस टीम किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) का नाम कुछ दिनों पहले पंजाब किंग्स (Punjab Kings) कर दिया गया है. इसके सह मालिक नेस वाडिया (Ness Wadia) ने इस बदलाव को लेकर बड़ा खुलासा किया है.
नेस वाडिया (Ness Wadia) ने अपनी टीम का नाम बदलने की तैयारी पहले ही कर ली थी. उन्होंने बताया कि वो साल 2019 से ही फ्रेंचाइजी अपना नाम कुछ अलग रखना चाह रही थी. वाडिया ने कहा कि पंजाब किंग्स (Punjab Kings) आसान नाम है और दर्शकों से जुड़ने में परेशानी नहीं होगी.
यह भी पढ़ें- इंग्लैंड के खिलाफ वनडे-टी20 के लिए Ishan Kishan ने ठोका दावा, 11 छक्के उड़ाकर जड़े 173 रन
नेस वाडिया (Ness Wadia) ने कहा, ‘हम इतने साल बाद इस ब्रांड में कुछ नयापन चाहते थे. जैसे कि कहते हैं कि अगर कामयाबी नहीं मिल रही है तो बदलाव जरूरी है.’ पंजाब (Punjab) की टीम 2008 में आईपीएल (IPL) शुरु होने के बाद से अभी तक खिताब नहीं जीत पाई है.
Nave andaaz hor wakhre josh de naal
swagat karo #PunjabKings da #SaddaPunjab pic.twitter.com/IVvmsx56Qb— Punjab Kings (@PunjabKingsIPL) February 17, 2021
वाडिया ने कहा, ‘किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) के मायने प्लेइंग XI है जबकि पंजाब किंग्स (Punjab Kings) व्यापक शब्द है और दर्शकों से बेहतर ढंग से जुड़ सकेंगे. हम पिछले 2 साल से नाम बदलने की सोच रहे थे. पिछले साल कोरोना महामारी के कारण हमने टाल दिया और फिर इस साल ऐसा करने का फैसला लिया.’
कोरोना वायरस संक्रमण के मामले घटने के बाद अगला सीजन भारत में खेला जाना तय है और वाडिया ने इस पर खुशी जताई. उन्होंने कहा, ‘यूएई में हाल ही में कोरोना के मामले बढ़े हैं. भारत उससे ज्यादा सुरक्षित है. हमें बस ये सुनिश्चित करना होगा कि प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन हो. उम्मीद है कि दर्शक भी मैदान पर लौटेंगे.’