कार्रवाई: पहली बार बिजली के 44 डिफाल्टरों के नाम सार्वजनिक

कार्रवाई: पहली बार बिजली के 44 डिफाल्टरों के नाम सार्वजनिक


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

उज्जैन9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • नोटिस देने के बाद भी राशि जमा नहीं कर रहे

बिजली कंपनी ने पहली बार बड़े बकायादार उपभोक्ताओं के नाम सार्वजनिक किए हैं। इनमें हॉस्पिटल संचालक व फैक्टरी मालिक, बेकरी संचालक तथा व्यवसायी सहित 44 बड़े उपभोक्ता शामिल हैं। इन पर 50 हजार या उससे अधिक की राशि बकाया है।

कई बकायादार तो ऐसे भी हैं जिन पर एक लाख या उससे भी अधिक राशि बकाया है। नोटिस जारी करने के बाद भी इन्होंने बकाया राशि जमा नहीं की है। इनके खिलाफ अब बिजली कंपनी की ओर से संपत्ति की कुर्की के वारंट जारी किए हैं।

इसके बाद भी बकाया जमा नहीं करने पर जब्ती व कुर्की की कार्रवाई होगी। नाम सार्वजनिक करने के लिए होर्डिंग्स-बैनर तथा पोस्टर भी लगाए जाएंगे। बिजली कंपनी के अधिकारियों ने बताया एसएस गुप्ता हॉस्पिटल के संचालक पर 75447 रुपए बकाया है। उच्चदाब मेंटेनेंस प्रभारी व पदेन तहसीलदार रविकांत मालवीय ने बताया 44 बकायादारों के नाम सार्वजनिक किए हैं।

बकाया जमा नहीं करने पर बाइक व डीप फ्रीजर जब्त
बिजली बिल बकाया जमा नहीं करने पर कंपनी ने तीसरे दिन भी कार्रवाई की। टीम ने बाइक व डीप फ्रीजर जब्त किया है। कार्यपालन यंत्री जयेंद्र ठाकुर ने बताया टंकारिया में रहने वाले रमेश पिता पीरजी पर बिल के 55815 रुपए बकाया थे। नोटिस जारी करने के बाद भी उन्‍होंने बकाया राशि जमा नहीं की।

इस वजह से उनके यहां से बाइक जब्त की गई। इसी तरह कंडारिया के गंगाराम पिता मनाजी पर 55906 रुपए बकाया होने पर उनकी बाइक जब्त की है। चिंतामण जवासिया के एक अन्य उपभोक्ता अमृतलाल पिता मदनलाल ने भी बकाया राशि 75914 रुपए जमा नहीं किए। इसके चलते उनकी दुकान से डीप फ्रीजर जब्त किया है।



Source link