- Hindi News
- Local
- Mp
- Jabalpur
- The Mother Took The Child From The Nutrition Rehabilitation Center, Said There Is Neither Food Nor Doctors Come Here
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
उमरिया7 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
कुपोषित बच्चे की हालत दिनों-दिन खराब होती जा रही है।
- उमरिया में पोषण आहार वितरण व्यवस्था पर गंभीर सवाल
जिला अस्पताल में पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती अतिकुपोषित बच्चे 9 महीने के नरेंद्र को उसकी मां रमंती बैगा तीन दिन बाद ही वापस घर ले गई। उसका कहना है कि केंद्र में भरपेट खाना नहीं दिया जाता। डॉक्टर भी नियमित नहीं आते।
जिला मुख्यालय से तकरीबन 20 किमी दूर कोहका गांव में केस लाल बैगा के बेटे नरेंद्र का वजन मात्र तीन किलो है। बच्चे को इसी सप्ताह जिला अस्पताल स्थित पोषण पुर्नवास केंद्र में भर्ती किया गया था। कुपोषित बच्चे की हालत दिनों-दिन खराब होती जा रही है।
सामान्यत: 9 माह के शिशु का वजन 9.2 किलो होना चाहिए। शरीर में हाथ, पैर का मांस चिपकता जा रहा है। बहरहाल जिला अस्पताल के आरएमओ डॉ. संदीप सिंह ने पूरे मामले की जांच कर उचित इलाज की बात कही है। केस लाल मजदूरी करता है। परिवार में पांच सदस्य हैं।