नवजात को फेंका: धूल-मिट्टी व पत्थरों के बीच मिला शव, बिना कपड़ों के ठंड में पड़ा रहा, पुलिस कर रही जांच

नवजात को फेंका: धूल-मिट्टी व पत्थरों के बीच मिला शव, बिना कपड़ों के ठंड में पड़ा रहा, पुलिस कर रही जांच


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Sagar
  • Dead Body Found Between Dust And Soil, Lying In Cold Without Clothes, Police Investigating

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

सागर27 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मौके पर पुलिस कार्रवाई करने पहुंची।

  • दमोह के बनवार क्षेत्र के सगरा गांव का मामला, सुबह ग्रामीणों की नजर पड़ी

दमोह के बनवार क्षेत्र के सगरा गांव में सोमवार सुबह नवजात का शव गांव की स्कूल के पीछे पड़ा मिला। नवजात लड़का है, जिसके शव में धूल-मिट्टी लगी थी। वह आसपास पत्थरों के बीच पड़ा मिला। नवजात के शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था। रातभर की ठंडी हवा लगने व ठंड की वजह से वह अकड़ गया था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

नोहटा थाना के प्रधान आरक्षक रघुवीर सिंह ने बताया, गांव की सरकारी स्कूल के पीछे दीवार की खोह में निकले पत्थर के नीचे नवजात शिशु को अज्ञात व्यक्ति द्वारा छिपाने की कोशिश की गई है। शव पत्थर के नीचे से बाहर निकालकर पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। नवजात की मौत किस वजह से हुई ? इसका खुलासा तो पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा। नवजात के माता-पिता की तलाश की जा रही है।

गांव के सरपंच ने बताया, बताया जा रहा है कि शव को सुबह 4 से 5 के बीच फेंका गया है। अज्ञात व्यक्ति ने हड़बड़ी में शव का छिपाया नहीं पाया और स्कूल के पास ही छोड़ गया।



Source link