Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ग्वालियरएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
एसपी ऑफिस स्थित क्राइम ब्रांच थाना में दोनों तस्करों को रखा गया है, अभी उनसे पूछताछ की जा रही है
- दो बाइक, 25 हजार रुपए नकद, 1.85 किलोग्राम अफीम जब्त
- क्राइम ब्रांच व डबरा पुलिस की कार्रवाई
अफीम लेकर शहर में आ रहे दो तस्करों को पुलिस व क्राइम ब्रांच ने घेराबंदी कर पकड़ा है। इनको ग्वालियर-डबरा के बीच हाइवे से पकड़ा गया है। इनके पास से 1.85 किलोग्राम अफीम मिली है। जिसकी कीमत 20 लाख रुपए के लगभग बताई गई है। पुलिस ने दोनों अफीम तस्करों से अफीम के अलावा 25 हजार रुपए और दो बाइक भी बरामद की है। फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है।
क्राइम ब्रांच थाना प्रभारी दामोदर गुप्ता ने बताया कि क्राइम ब्रांच व डबरा थाना पुलिस ने सोमवार शाम मुखबिर की सूचना पर डबरा-ग्वालियर रोड पर सुलभ कॉम्पलेक्स के पास से दो तस्करों को पकड़ा है। दोनों बदमाशों से 1.85 किलो ग्राम अफीम, दो बाइक व 25 हजार रुपए बरामद हुए हैं। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने अपनी पहचान श्रीराम उर्फ नीलू पाठक व सौरभ उर्फ शादाब खान निवासी यूपी के रूप में दी है। बरामद अफीम की कीमत करीब 20 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस अब पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर पता लगा रही है कि वह कहां से अफीम लेकर आए हैं और उनके इस रैकेट में और कौन-कौन शामिल है।
शहर में कहां होनी थी सप्लाई
पकड़े गए दोनों युवकों ने यूपी से अफीम लेकर आने की बात तो बताई है, लेकिन ग्वालियर में कहां सप्लाई करनी थी और किसको सप्लाई करनी थी यह नहीं बताया है। पुलिस उनके मोबाइल को निगरानी में लेकर डिटेल निकलवा रही हैं कि वह किस-किस के संपर्क में थे।