Madhya Pradesh MLA Jitu Patwari PA Shivendra Singh | Madhya Pradesh MLA Jitu Patwari PA Shivendra Singh Corona report test | पूर्व मंत्री जीतू पटवारी के निजी सचिव को कोरोना, पांच दिन से आ रहा था बुखार, ढाई साल का बेटा भी पॉजिटिव

Madhya Pradesh MLA Jitu Patwari PA Shivendra Singh | Madhya Pradesh MLA Jitu Patwari PA Shivendra Singh Corona report test | पूर्व मंत्री जीतू पटवारी के निजी सचिव को कोरोना, पांच दिन से आ रहा था बुखार, ढाई साल का बेटा भी पॉजिटिव


  • Hindi News
  • Coronavirus
  • Madhya Pradesh MLA Jitu Patwari PA Shivendra Singh | Madhya Pradesh MLA Jitu Patwari PA Shivendra Singh Corona Report Test

भोपाल22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री जीतू पटवारी के निजी सचिव शिवेंद्र सिंह की रविवार को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

  • भोपाल में पटवारी के ऑफिस का पूरा कार्य देखते हैं, बोले- 10 दिन पहले मंत्री से हुई थी मुलाकात

कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री जीतू पटवारी के निजी सचिव शिवेंद्र सिंह कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्हें करीब 5 दिन से हल्का बुखार आ रहा था। उन्होंने पहले जेपी में भी दिखाया था, लेकिन बुखार ठीक नहीं होने पर निजी डॉक्टर से इलाज कराया। उनका बुखार तो उतर गया था, लेकिन रविवार को उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटव आ गई। उनके साथ उनके ढाई साल के बेटे को भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। उन्हें पंडित खुशीलाल शर्मा आयुर्वेद अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। शिवेंद्र करीब 10 दिन पहले पटवारी से मिले थे।

पांच दिन से बुखार आ रहा था
शिवेंद्र ने बताया कि वे परिवार के साथ एमएलए रेस्ट हाउस के यहां रहते हैं। पांच दिन से बुखार आ रहा था। जेपी में दो-तीन दिखाने के बाद भी कुछ आराम नहीं मिला, तो एक निजी डॉक्टर को दिखाया था। बुखार उतर चुका है। मेरे बेटे की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। मैं भोपाल में भैया का पूरा काम देखता हूं। उनसे करीब 10 दिन पहले मुलाकात हुई थी। अभी तक छुट्टी लेकर घर पर ही आराम कर रहा था।

ज्योतिरादित्य सिंधिया के निजी सचिव तक आ चुके पॉजिटिव
मध्यप्रदेश से भाजपा के राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के निजी सचिव अनिल मिश्रा 18 दिन पहले कोरोना पॉजिटिव आए थे। इसके बाद कैबिनेट मंत्री अरविंद भदौरिया के निजी सचिव भी पॉजिटिव आ चुके हैं।

0



Source link