पेंच टाइगर रिजर्व में जुगनी बाघिन का कूल अंदाज: 4 शावकों के साथ पानी में मस्ती करती दिखी; पर्यटकों ने बनाया VIDEO – Seoni News

पेंच टाइगर रिजर्व में जुगनी बाघिन का कूल अंदाज:  4 शावकों के साथ पानी में मस्ती करती दिखी; पर्यटकों ने बनाया VIDEO – Seoni News




सिवनी के पेंच टाइगर रिजर्व से खूबसूरत नजारा सामने आया है। यहां के खबासा बफर इलाके में मशहूर बाघिन ‘जुगनी’ अपने चार नन्हे शावकों के साथ पानी में अठखेलियां करती नजर आई। कड़ाके की गर्मी के बीच बाघिन और उसके बच्चों की यह मस्ती सैलानियों के लिए यादगार बन गई। वीडियो एक दिन पुराना है, जो मंगलवार को सामने आया है। जंगल सफारी पर निकले पर्यटकों ने इस खास पल को अपने कैमरों में कैद कर लिया। वीडियो में दिख रहा है कि जुगनी बाघिन अपने चारों बच्चों के साथ एक जल स्रोत में आराम कर रही है। नन्हे शावक कभी पानी में उछल-कूद कर रहे हैं, तो कभी अपनी मां के पास जाकर लाड जता रहे हैं। चिलचिलाती धूप से बचने के लिए बाघ परिवार का यह अंदाज लोगों को खूब लुभा रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। जानकारों का कहना है कि भीषण गर्मी के मौसम में एक बाघिन का अपने चार शावकों के साथ इस तरह खुलेआम पानी में दिखना बहुत कम होता है, इसलिए यह नजारा और भी खास हो जाता है। वन्यजीवों का घर है पेंच मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र की सीमा पर फैला पेंच टाइगर रिजर्व अपनी खूबसूरती और बाघों के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। यहां सिर्फ बाघ ही नहीं, बल्कि तेंदुआ, भालू, जंगली कुत्ते और कई तरह के हिरण भी देखने को मिलते हैं। जुगनी और उसके बच्चों के इस वीडियो ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि पेंच का जंगल वन्यजीव प्रेमियों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है।



Source link