कलेक्टर बोलीं-सीमांकन आवेदन अब सिर्फ लोक सेवा केंद्रों से होंगे: शाजापुर में कहा-तहसील कार्यालयों में सीमांकन के सीधे आवेदन स्वीकार न किए जाएं – shajapur (MP) News

कलेक्टर बोलीं-सीमांकन आवेदन अब सिर्फ लोक सेवा केंद्रों से होंगे:  शाजापुर में कहा-तहसील कार्यालयों में सीमांकन के सीधे आवेदन स्वीकार न किए जाएं – shajapur (MP) News




शाजापुर जिले में सीमांकन (जमीन की नाप-जोख) से जुड़ी प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया गया है। अब सीमांकन के सभी आवेदन केवल लोक सेवा केंद्रों के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। यह निर्णय कलेक्टर ऋजु बाफना ने जनसुनवाई के दौरान समीक्षा के बाद लिया। तहसीलों में सीधे आवेदन बंद
कलेक्टर ने जिले के सभी एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदारों को निर्देश दिए हैं कि तहसील कार्यालयों में सीमांकन के सीधे आवेदन स्वीकार न किए जाएं। साथ ही किसी भी राजस्व अधिकारी या पटवारी को भी सीधे आवेदन लेने से रोका गया है। प्रक्रिया में आएगी पारदर्शिता
कलेक्टर बाफना ने कहा कि लोक सेवा केंद्रों के माध्यम से आवेदन लेने से पूरी प्रक्रिया ज्यादा पारदर्शी होगी। इससे लोगों को तय समय सीमा में सेवा मिलेगी और अनावश्यक देरी या भ्रम की स्थिति खत्म होगी। नागरिकों से अपील
कलेक्टर ने लोगों से अपील की है कि वे सीमांकन से जुड़े सभी आवेदन सिर्फ लोक सेवा केंद्रों के माध्यम से ही करें। इससे उनकी समस्याओं का समाधान तेज और व्यवस्थित तरीके से किया जा सकेगा।



Source link