Last Updated:
इंदौर में एक बार फिर सियासी और सामाजिक विवाद ने तूल पकड़ लिया है. बार फिर पार्षद फौजिया शेख अलीम से जुड़ा मटन पार्टी मामला सामने आने के बाद शहर का माहौल गरमा गया है. बताया जा रहा है कि पार्षद के समर्थकों ने नगर निगम के सार्वजनिक गार्डन में मटन पकाया और उनके साथ निगम कर्मचारी के भी शामिल हुए है.
पार्षद फौजिया शेख अलीम
इंदौर. इंदौर में वंदे मातरम् विवाद के बाद चर्चा में आई पार्षद फौजिया शेख अलीम एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं. इस बार मामला आजाद नगर क्षेत्र के नगर निगम गार्डन और जिम परिसर में कथित तौर पर मटन पार्टी आयोजित किए जाने का है, जिसने शहर में नया विवाद खड़ा कर दिया है.
सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरों के बाद इस पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया. आरोप है कि पार्षद के समर्थकों ने नगर निगम के सार्वजनिक गार्डन में मटन पकाया और दावत की. इतना ही नहीं, इस दौरान एक निगम कर्मचारी के भी शामिल होने की बात सामने आई है, जिससे प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं.
इस पूरे घटनाक्रम के बाद मामला इंदौर नगर निगम के कमिश्नर और महापौर तक पहुंच गया है. अधिकारियों ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि सार्वजनिक स्थल पर इस तरह की गतिविधि कैसे हुई और इसमें कौन-कौन शामिल था.
गार्डन में हड्डियां मिलने से लोग नाराज
स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस गार्डन को बच्चों और बुजुर्गों के लिए विकसित किया गया है, वहां इस तरह की दावत आयोजित करना पूरी तरह अनुचित है. घटना के बाद जब गार्डन में हड्डियां और कचरा मिला, तो लोगों की नाराज़गी और बढ़ गई. मामले को और संवेदनशील इसलिए भी माना जा रहा है क्योंकि गार्डन के पास एक धार्मिक स्थल भी स्थित है.
About the Author
with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें