इंदौर में बस ड्राइवर की सड़क हादसे में मौत: पत्नी के साथ पीथमपुर जा रहे थे, तेज रफ्तार बाइक से हुई टक्कर – Indore News

इंदौर में बस ड्राइवर की सड़क हादसे में मौत:  पत्नी के साथ पीथमपुर जा रहे थे, तेज रफ्तार बाइक से हुई टक्कर – Indore News




इंदौर के नावदा पंथ इलाके में सोमवार रात एक सड़क हादसे में दंपती घायल हो गए थे। दोनों को उपचार के लिए एमवाय लेकर आया गया। यहां पत्नी की मौत हो गई। बताया जाता है कि दोनों पीथमपुर में परिचित से रुपए लेने गए थे। हालांकि पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है। चंदन नगर पुलिस के मुताबिक विकास पुत्र शिवचरण राठौर निवासी ग्राम बारोली अपनी पत्नी पूजा के साथ पीथमपुर निजी काम से गए थे। रात में नावथा पथ ब्रिज के यहां पर उन्हें सामने से बाइक सवार ने टक्कर मार दी। दोनों को उपचार के लिए एमवाय में भेजा गया। यहां विकास की मौत हो गई। विकास स्कूल की बस चलाते थे। दंपती के दो बच्चे हैं। इस हादसे में दूसरे बाइक सवार को भी चोट आई थी। उसे परिजन निजी अस्पताल ले गए। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है।



Source link