बुमराह ने टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ 18 विकेट लिए हैं.
IND vs ENG: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पहली बार अपने होम ग्राउंड पर इंटरनेशनल मुकाबला खेल सकते हैं. बुधवार से मोटेरा में होने वाले पिंक बॉल टेस्ट में बुमराह उतर सकते हैं.
- News18Hindi
- Last Updated:
February 23, 2021, 9:47 PM IST
23 जनवरी 2016 को इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले बुमराह ने करिअर में अब तक 18 टेस्ट, 67 वनडे और 50 टी20 मुकाबले खेले हैं. लेकिन एक भी मुकाबला अपने घरेलू मैदान पर नहीं खेला है. अहमदाबाद में जन्म लेने वाले इस 27 साल के तेज गेंदबाज ने टेस्ट में अब तक 83 विकेट, वनडे में 108 जबकि टी20 में 59 विकेट लिए हैं. अपनी यॉर्कर के लिए प्रसिद्ध बुमराह के ओवरऑल टी20 करिअर की बात की जाए तो उन्होंने 172 मैच में 209 विकेट लिए हैं. वे आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस का अहम हिस्सा हैं. सीरीज के दो टेस्ट और पांच टी20 के मुकाबले मोटेरा में होने हैं. लेकिन बुमराह को टी20 सीरीज के लिए आराम दिया गया है. ऐसे में वे मैदान पर होने वाले दोनों टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे. इसके अलावा इस साल देश में अक्टूबर-नवंबर में टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन भी होना है. फाइनल मैच मोटेरा स्टेडियम में कराया जा सकता है. ऐसे में टीम इंडिया और बुमराह दोनों वर्ल्ड कप में अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे.
इंग्लैंड के खिलाफ 4 टेस्ट में 18 विकेट लिए हैं बुमराह नेबुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ अब तक 4 टेस्ट खेले हैं. 26 की औसत से 18 विकेट लिए हैं. 85 रन देकर पांच विकेट उनका बेस्ट प्रदर्शन है. वनडे रिकॉर्ड की बात करें तो बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ 4 मैच में 6 विकेट लिए हैं. टी20 में बुमराह ने इंग्लिश टीम के खिलाफ 3 मैच में 5 विकेट झटके हैं.