नगरीय निकाय चुनाव: राज्य निर्वाचन आयुक्त से मिले पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, मतपत्र से चुनाव कराने की मांग

नगरीय निकाय चुनाव: राज्य निर्वाचन आयुक्त से मिले पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, मतपत्र से चुनाव कराने की मांग


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Former Chief Minister Digvijay Singh Meets State Election Commissioner, Demands Ballot Elections

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बुधवार को राज्य निर्वाचन आयुक्त से मुलाकात की और नगरीय निकाय चुनाव-2021 मतपत्र से कराने की मांग की

  • पूर्व मुख्यमंत्री ने गंभीर आरोप लगाते हुए भाजपा पर ही परंपरा तोड़ने का आरोप लगाया

नगरीय निकाय चुनाव के पहले मतदाता सूची और EVM को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने राज्य निर्वाचन आयोग पहुंचे। उनके साथ कांग्रेस के कई नेता मौजूद थे। सिंह ने कांग्रेस नेताओं के साथ राज्य निर्वाचन आयुक्त को चुनाव मतपत्र से कराने का ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया कि कांग्रेस जनवरी 2020 से ही नगरीय निकाय चुनाव मतपत्र से कराने की मांग कर रही है। अभी तक जितने भी चुनाव EVM हुए है उनकी विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हुए है। सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा EVM विरोध किया है। चुनाव आयुक्त से हमने मतपत्र से चुनाव कराने की मांग की है। उन्हाेंने कहा कि चुनाव हमेशा EVM कराना कानूनी बाध्यता नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि मतदाता सूची में हेरफेर किया जा रहा है।

भाजपा पर साधा निशाना

दिग्विंजय सिंह ने भाजपा पर हमला करते हुए भाजपा पर आपदा में भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया। सिंह ने कहा कि भाजपा सब जगह भ्रष्टाचार कर सकती है। वैक्सीन से लेकर लाशों के नाम पर भी भ्रष्टाचार कर सकते है। भाजपा पैसा एकत्रित कर सरकार गिराने के लिए कर रही है।

भाजपा ही तोड़ती है परंपरा

विधानसभा उपाध्यक्ष पद को लेकर भाजपा के कांग्रेस पर परंपरा तोड़ने के बयान पर दिग्विंजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने कोई परंपरा नहीं तोड़ी, भाजपा ही परंपरा तोड़ती है। बता दें अभी तक विधानसभा के अध्यक्ष पद सत्ता पक्ष और उपाध्यक्ष विपक्ष का होने की परंपरा थी।



Source link