वन स्टाॅप सेंटर की लापरवाही: आनंद कॉलोनी के वन स्टाॅप सेंटर से 21 साल की युवती गायब

वन स्टाॅप सेंटर की लापरवाही: आनंद कॉलोनी के वन स्टाॅप सेंटर से 21 साल की युवती गायब


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

रतलाम11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • प्रशासक : बालिग मर्जी से जा सकती है
  • माता-पिता : हम अदालत में जाएंगे
  • नियम : कोर्ट-एसडीएम करते हैं सुपुर्द

वन स्टॉप सेंटर में लापरवाही सामने आई है। सेंटर से एक युवती सहेली के साथ चली गई। माता-पिता बेटी से मिलने जब वन स्टाॅप सेंटर पहुंचे तो उन्हें जानकारी मिली। यह सुन माता पिता के होश उड़ गए। माता पिता ने इसकी शिकायत सेंटर प्रभारी को की है और अब कोर्ट में जाने की तैयारी कर रहे हैं।

मामला आनंद कॉलोनी स्थित वन स्टाॅप सेंटर का है। ताल के नाकटवाड़ा निवासी हरिराम पिता रतनलाल की 21 साल की बेटी की आलोट में 6 दिसंबर 2020 को शादी हुई थी। शादी के एक सप्ताह बाद ही मुझे पढ़ना यह कहकर अपने मायके चली आई। इसके बाद वो अपने ससुराल वापस नहीं गई। यहां कुछ दिन रुकी और बगैर बताए कहीं चली गई। इसकी रिपोर्ट पिता ने 4 जनवरी को ताल थाने में की।

ताल थाना पुलिस ने दो दिन बाद माता-पिता को फोन लगाकर बोला कि आपकी बेटी थाने में है आकर ले जाओ। जब माता पिता पहुंचे और बेटी को ले जाने को कहा तो बेटी ने मना कर दिया और बोली मुझे माता पिता के साथ नहीं रहना है। इसके बाद पुलिस ने कहा ससुराल जाना है तो बोली मुझे वहां भी नहीं जाना। इस पर उसे रतलाम के वन स्टाॅप सेंटर भेज दिया। पिता बेटी से मिलने वन स्टाॅप सेंटर पहुंचे और बेटी से मिलने के लिए कहा तो जवाब मिला आपकी बेटी तो 10 दिन पहले ही उसकी सहेली के साथ चली गई। बोल रही थी कि ये मेरी सहेली है।

यह पहला मामला नहीं : पहले भी भाग चुकी हैं महिलाएं एवं युवतियां

  • दो साल पहले 2019 में विरियाखेड़ी स्थित वन स्टाॅप सेंटर से बुधवार शाम 7.30 बजे एक शादीशुदा युवती और एक नाबालिग भाग गई। ये दीवार कूद कर भागी थीं। सूचना मिलने पर प्रशासन के अधिकारी भी पहुंचे थे। इसके बाद बाद इनकी तलाश शुरू की। दो दिन बाद मिली।
  • छह महीने पहले अगस्त 2020 में आनंद कॉलोनी रोड स्थित वन स्टॉप सेंटर से 15 वर्षीय किशोरी और 20 वर्षीय महिला भाग गई। वन स्टाप सेंटर पर पुरुष और महिला गार्ड सो रहे थे। तभी रात 3 से 4 बजे के बीच किशोरी और महिला ताला खोल कर वहां से भाग निकलीं। बाद में महिला को 80 फीट रोड से पकड़ लिया था। बाद में किशोरी भी मिल गई थी।

मां बोली-सहेली के साथ कैसे जाने दिया
अब लड़की के पिता ने अखिल भारतीय बलाई समाज महासंघ के बाबूलाल मालवीय बोदिना के साथ वन स्टाॅप सेंटर की प्रशासक को शिकायत की तो जवाब मिला कि वो अपनी इच्छा से गई है। इसमें हम क्या कर सकते हैं। माता मीराबाई ने बताया वन स्टाॅप सेंटर ने सहेली के साथ कैसे जाने दिया। अब माता और पिता ने कोर्ट की शरण लेने का फैसला लिया है।

…इसलिए उठ रहे हैं फैसले पर सवाल

  • वन स्टाॅप सेंटर की प्रशासक का कहना है कि लड़की बालिग है वो कही भी जा सकती है तो फिर ताल थाना पुलिस ने युवती को वन स्टाप सेंटर क्यों भेजा।
  • दो साल पहले विरियाखेड़ी से शादीशुदा महिला चली गई थी तो उसे ढूंढने के लिए पुलिस को शिकायत क्यों की। जबकि वो भी बालिग थी।
  • 6 महीने पहले इसी वन स्टाॅप सेंटर से किशोरी के साथ एक 20 साल की महिला गायब हो गई तो फिर महिला के जाने की पुलिस को शिकायत क्यों की। महिला भी बालिग थी तो फिर उसे क्यों ढूंढा गया।

शकुंतला मिश्रा, प्रशासक वन स्टाप सेंटर

  • सवाल- आपके सेंटर से एक युवती सहेली के साथ ही चली गई। क्या सेंटर की कोई भी युवती किसी के साथ भी जा सकती है। ?
  • जवाब- यदि कोई बालिग वन स्टाॅप सेंटर में रह रही है तो किसी के भी साथ जा सकती है। वैसे भी हमने उससे लिखित में लिया है कि मैं ना तो अपने माता-पिता के साथ रहना चाहती हूं और ना ही ससुराल में रहना चाहती हूं। मैं अपनी सहमति से जा रही हूं इसलिए मुझे जाने दिया।
  • सवाल- इसके पहले भी आपके यहां से बालिग लड़कियां भागीं तो आपने रिपोर्ट क्यों की?
  • जवाब- वे नाबालिग के साथ गई थीं इसलिए हमने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। वे खुद जाती तो जा सकती हैं।
  • सवाल- आपने इसकी सूचना अधिकारियों को दी है ?
  • जवाब- हमारे पास यह लिखित में है।

^नियमानुसार दर्ज किए बगैर युवती को वन स्टाॅप सेंटर पर नहीं रखा जा सकता है। ना ही एसडीएम या न्यायालय के आदेश के बगैर के किसी के सुपुर्द किया जा सकता है। अनिल बादल, जिला अभियोजन अधिकारी



Source link