Video: Virat Kohli के एग्रेसिव सेलिब्रेशन से Twitter पर आया तूफान, Joe Root के आउट होने पर खोया आपा

Video: Virat Kohli के एग्रेसिव सेलिब्रेशन से Twitter पर आया तूफान, Joe Root के आउट होने पर खोया आपा


अहमदाबाद: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली अपने आक्रामक तेवर के लिए जाने जाते हैं. क्रिकेट के मैदान पर विराट कोहली अलग शख्सियत हैं. बल्लेबाजी हो या कप्तानी विराट कोहली अपना तेवर बरकरार रखते हैं और अपनी भावनाएं छिपाते नहीं.

आक्रामकता ही विराट कोहली (Virat Kohli) का सबसे बड़ा हथियार है, जिससे वह विरोधी टीमों में खौफ पैदा करते हैं. इंग्लैंड के खिलाफ अहमदाबाद में खेले जा रहे डे-नाइट टेस्ट मैच के पहले दिन विराट कोहली ने इंग्लिश कप्तान जो रूट के आउट होने के बाद जिस अंदाज में जश्न मनाया, उसकी हर जगह चर्चा हो रही है.

विराट कोहली ने जिस एग्रेशन में सेलिब्रेट किया, उसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

पहली पारी में टीम इंडिया के स्टार ऑफ स्पिनर आर. अश्विन ने इंग्लैंड के कप्तान जो रूट को 17 रनों के निजी स्कोर पर आउट कर दिया. रूट के आउट होने के बाद अश्विन और विराट कोहली दोनों ने ही सेलिब्रेट करना शुरू कर दिया.

इस दौरान विराट कोहली ने बेहद एग्रेसिव तरीके से सेलिब्रेट किया. जो रूट अश्विन की गेंद को समझने में नाकाम रहे और एलबीडब्ल्यू आउट हो गए. इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 112 रनों पर ऑलआउट हो गई.

टीम इंडिया के लेफ्ट आर्म स्पिनर अक्षर पटेल ने सबसे ज्यादा 6 विकेट झटके. इस मैच में टीम इंडिया पहली पारी में अब तक 3 विकेट के नुकसान पर 99 रन बना चुकी है.





Source link