RRB अजमेर: NTPC पदों के ऑनलाइन एग्जाम का 5 वां चरण; 4 से 27 मार्च तक चलेगा, देश भर में 19 लाख अभ्यर्थी बैठेंगे

RRB अजमेर: NTPC पदों के ऑनलाइन एग्जाम का 5 वां चरण; 4 से 27 मार्च तक चलेगा, देश भर में 19 लाख अभ्यर्थी बैठेंगे


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

अजमेर12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राजस्थान में परीक्षा 9 शहरों के 46 परीक्षा केंद्रों पर दो पारियों में प्रतिदिन होगी

  • परीक्षा से 4 दिन पहले अभ्यर्थियों के ई-कॉल लेटर वेबसाइट पर जारी होंगे

रेलवे में नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा का पांचवा चरण 4 मार्च से शुरू होगा। 27 तक चलने वाले इस चरण में देश भर में 19 लाख अभ्यर्थी की बैठेंगे। परीक्षा से 4 दिन पहले अभ्यर्थियों के ई-कॉल लेटर वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।

आरआरबी की ओर से जारी दिशा निर्देशों के अनुसार पांचवें चरण के फर्स्ट स्टेज में कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट का आयोजन 4 , 5, 7 ,8, 9, 11, 12, 13, 14 , 21 और 27 मार्च को होगा। राजस्थान में यह परीक्षा 9 शहरों में 46 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पारियों में प्रतिदिन आयोजित होगी।

आरआरबी की ओर से अभ्यर्थियों के परीक्षा शहर और तिथि की जानकारी वेबसाइट पर जारी की जा चुकी है। साथ ही SC-ST कैंडिडेट के लिए फ्री ट्रैवलिंग अथॉरिटी जारी की जा चुकी है। परीक्षा शुरू होने से 4 दिन पहले अभ्यर्थी अपने ई कॉल लेटर डाउनलोड कर सकेंगे, जिसमें परीक्षा शहर भी प्रदर्शित किए गए होंगे।

पांचवें चरण में जो अभ्यर्थी परीक्षा में बैठेंगे उनके मोबाइल नंबर पर एसएमएस और ईमेल आईडी पर भी सूचना जारी की जा चुकी है। आरआरबी ने यह भी कहा है कि 15,19,20 मार्च को जिन अभ्यर्थियों की परीक्षा होगी, उनको भी उनकी ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर पर एसएमएस के जरिए से सूचना दे दी गई है।

हेल्प डेस्क की सुविधा शुरू

अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर शुरू कर दी गई है । अभ्यर्थी आरआरबी की वेबसाइट से लेटेस्ट अपडेट जान सकेंगे।

परीक्षा केंद्र पर क्या ले जाएं, क्या नहीं
आरआरबी ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि परीक्षा केंद्र पर ई कॉल लेटर लाया जा सकेगा। इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स जैसे मोबाइल फोन, पेजर , घड़ियां, ब्लूटूथ अनेबल डिवाइसेज, केलकुलेटर , मैटेलिक बेंगल, बेल्ट, ब्रेसलेट आदि परीक्षा केंद्र में नहीं ले जाया जा सकेगा ।

खबरें और भी हैं…



Source link