Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
उज्जैन10 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मल्लखंभ पर प्रदर्शन करता 11 साल का शौर्य सिंह चौहान
- प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी भोपाल में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे
उज्जैन में मल्लखंभ खेल की दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आगाज शनिवार से हुआ। श्री अच्युतानंद गुरु अखाड़ा व्यायामशाला में खिलाड़ियों ने मलखंभ पर करतब दिखाना शुरू कर दिया है। सबसे पहला प्रदर्शन 11 साल के शौर्य सिंह चौहान ने दिखाया। इस प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को भोपाल में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियाेगिता में उज्जैन का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा। गौरतलब है कि भारत के इस प्राचीन खेल विधा को वर्ष 2013 में शिवराज सिंह सरकार ने राज्य खेल का दर्जा दिया। मल्लखंभ के जिला सचिव लीलाधर कहार ने बताया कि प्रतियोगिता में शनिवार को सब जूनियर (बालक व बालिका) और जूनियर वर्ग (बालक-बालिका) के खिलाड़ी अपने करतब दिखाएंगे। रविवार को सब जूनियर सेकंड (बालक-बालिका) और सीनियर वर्ग (पुरुष-महिला) के खिलाड़ियों के प्रदर्शन होंगे। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न स्कूल-कॉलेजों और खेल संस्थानों से 300 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इससे पहले पूर्व मंत्री व विधायक पारस जैन और एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।