- Hindi News
- Local
- Punjab
- Pakistani Girl Returned To In Laws Family In India First Time Via Attari Wagah Border, Lady WasStuck In Pakistan Due To Corona Lockdown
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
अमृतसर14 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
पत्नी संध्या और तीन महीने की बेटी के साथ बेहद खुश नजर आए सागर बजाज।
- संध्या पहली बार ससुराल आई है और पति सागर ने दोनों मां-बेटी को रिसीव किया
कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन लगने से पाकिस्तान में फंसे 22 भारतीय नागरिक शुक्रवार देर रात वतन लौट आए। इन्हीं में शामिल थी संध्या कुमारी, जो अपनी 3 महीने की बच्ची के साथ वतन लौटी। पाकिस्तान में संध्या का मायका है, यानी वह भारत की बहू है। उसकी शादी इंदौर निवासी सागर कुमार से हुई है। शादी पाकिस्तान में ही हुई थी, लेकिन कोरोना के कारण संध्या को वहीं रुकना पड़ा और सागर भारत आ गए। अब संध्या पहली बार ससुराल आई है और पति सागर ने दोनों मां-बेटी को रिसीव किया।

सागर कुमार बजाज ने बताया कि 3 महीने बाद बच्ची और पत्नी को देखकर वह बेहद खुश है।
अटारी-वाघा बॉर्डर के रास्ते ससुराल आई संध्या ने बताया कि वह सिंध की रहने वाली हैं। पिछले साल फरवरी में उसकी शादी सागर कुमार बजाज के साथ हुई थी। शादी पाकिस्तान में हुई थी, लेकिन मार्च में लॉकडाउन लग गया और वे भारत नहीं आ सके। नवंबर में सागर को मंजूरी मिल गई और वे भारत लौट आए। सागर के आने के बाद उसने एक बच्ची को जन्म दिया, जिसका नाम लक्ष्मी रखा है। वह पहली बार अपनी ससुराल आई है और इन पलों को लेकर काफी भावुक है।
सागर कुमार बजाज ने बताया कि 3 महीने बाद बच्ची और पत्नी को देखकर वह बेहद खुश है। दोनों को रिसीव करने के लिए वह कई घंटे पहले ही बॉर्डर पर पहुंच गया था। बच्ची के दादा-दादी भी अपनी पोती से मिलने के लिए बेचैन हैं। संध्या पाकिस्तान से 21 अन्या यात्रियों के साथ आई है। इनमें 13 भारती नागरिक हैं, जिनमें 5 श्रीनगर के, 3 पुंछ के, 2 बांदीपुरा के और एक शोपियां का नागरिक है। इनके साथ 9 पाकिस्तानी नागरिक भी भारत पहुंचे हैं।