Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जबलपुर30 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
आरक्षक की लाश को रांझी पुलिस ने पीएम के लिए भिजवाया।
- रांझी पुलिस जांच में जुटी, होशंगाबाद का रहने वाला था आरक्षक
- शुक्रवार से गायब था आरक्षक, परिजनों को दी गई सूचना
रांझी क्षेत्र में शनिवार रात नौ बजे 30 वर्षीय आरक्षक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। आरक्षक छठवीं बटालियन में पदस्थ था। वह शुक्रवार शाम की गणना से पहले गायब था। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव काे पीएम के लिए भिजवाते हुए जांच में लिया है।
जानकारी के अनुसार औरी होशंगाबाद निवासी सचिन कांकुरे (30) छठवीं बटालियन में आरक्षक था। वह बैरक में रह रहा था। शुक्रवार शाम की गणना से पहले वह गायब था। आज भी उसका पता नहीं चला। रात नौ बजे के लगभग उसकी लाश एसएएफ के पुरानी फायरिंग रेंज के पास मैदान में मिली। शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं है।
मोबाइल घर पर भूल आया था
आरक्षक सचिन कांकुरे अपना मोबाइल घर पर ही भूल गया था। यहां आने पर उसने दूसरा मोबाइल खरीदा था। हालांकि शव के पास उसका मोबाइल नहीं मिला है। पुलिस ने पिता रामदास कांकुरे को खबर कर दी है। पिता के मुताबिक अभी उसकी शादी नहीं हुई थी।
वह फायरिंग रेंज में कैसे पहुंचा, पुलिस इसकी जांच में जुटी है। टीआई रांझी आरके मालवीय के मुताबिक शव को देखने से प्रतीत हो रहा है कि आरक्षक की मौत शुक्रवार को ही हो गई होगी। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।