सर्जरी के बाद जडेजा मैदान पर लौटे, वनडे टीम में मिल सकती है जगह

सर्जरी के बाद जडेजा मैदान पर लौटे, वनडे टीम में मिल सकती है जगह


जडेजा ने इसी महीने इंटरनेशनल करिअर के 12 साल पूरे किए.

बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज रवींद्र जडेजा चोट के बाद मैदान पर वापस आ गए हैं. ऑस्ट्रेलिया में सीरीज के दाैरान वे चोटिल हुए थे. उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मौका दिया जा सकता है.

नई दिल्ली. बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने मैदान पर वापसी कर ली है. उन्होंने मंगलवार को अपने टि्वटर अकाउंट से एक वीडिया पोस्ट किया. उसमें वे दौड़ते नजर आ रहे हैं. वीडियो को पोस्ट करते हुए जडेजा ने लिखा, सर्जरी के बाद मैदान पर पहला दिन. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क की गेंद जडेजा के बाएं हाथ के अंगूठे पर लगी थी. फ्रैक्चर के कारण वे टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए थे और सर्जरी करानी पड़ी थी. हालांकि इसके बाद टीम ने ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज में 2-1 से जीत हासिल की थी.

रवींद्र जडेजा चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ घर में खेली गई चार मैचों की टेस्ट सीरीज में भी नहीं उतर सके. उन्हें टी20 टीम में शामिल नहीं किया गया है. 23 मार्च भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू हो रही है. सीरीज से जडेजा इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं. इसके पहले उन्हें फिटनेस टेस्ट पास करना होगा. हालांकि जडेजा की जगह टेस्ट टीम में जगह पाने वाले अक्षर पटेल ने शानदार प्रदर्शन किया है. वे दो मैच में अब तक 18 विकेट ले चुके हैं. पिछले दिनों जडेजा ने इंटरनेशनल करिअर के 12 साल पूरे किए. 8 फरवरी 2009 को श्रीलंका के खिलाफ वनडे से उन्होंने करिअर शुरू किया था.

http:/

चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए राहत की खबर

रवींद्र जडेजा आईपीएल टीम चेन्नई सुपरकिंग्स के सीनियर खिलाड़ियों में से एक हैं. उनके मैदान पर आने से टीम को राहत मिली होगी. पिछले सीजन में टीम अच्छा खेल नहीं दिखा सकी थी और 7वें नंबर पर रही थी. जडेजा चेन्नई की ओर से तीन आईपीएल का खिताब जीत चुके हैं. जडेजा ने भारत की ओर से 51 टेस्ट, 168 वनडे और 50 टी20 मुकाबले खेले हैं. ओवरऑल टी20 रिकॉर्ड की बात करें तो जडेजा 252 मैच में 164 विकेट लिए हैं और 2586 रन बनाए हैं.








Source link