Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रतलाम2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
आईटीआई क्रिकेट ग्राउंड पर मंगलवार को हलचल ट्रॉफी का शुभारंभ हुआ। पहला मुकाबला रिलायबल और एक्सपर्ट के बीच हुआ। इसमें एक्सपर्ट क्रिकेट क्लब ने पहली बल्लेबाजी करते हुए 92 रनों का लक्ष्य दिया इसके जवाब में रिलायबल ने आसानी से लक्ष्य को हासिल किया और मैन ऑफ द मैच बिलाल रहे। दूसरा मैच एमपी फोर्स व बाबू के बीच हुआ। इसमें एमपी फोर्स ने 12 ओवरों में 135 रन का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में बाबूस क्रिकेट क्लब ने 112 रन ही बना सकी। मैन ऑफ द मैच स्वप्निल रहे। स्पर्धा में 16 टीमें भाग ले रही हैं। इसमें मप्र, राजस्थान, गुजरात व महाराष्ट्र से खिलाड़ी आए हैं। प्रथम पुरस्कार 1 लाख, दूसरा पुरस्कार 51 हजार और सभी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा। मुख्य अतिथि, हलचल ट्रॉफी के पदाधिकारी सहित अन्य मौजूद रहे।