Electric vehicle की माइलेज को ये 5 चीजें करती है प्रभावित, जानिए यहां सबकुछ

Electric vehicle की माइलेज को ये 5 चीजें करती है प्रभावित, जानिए यहां सबकुछ


इलेक्ट्रिक व्हीकल के लिए ये 5 चीज होती है जिम्मेदार.

इलेक्ट्रिक व्हीकल की माइलेज के लिए प्रमुख तौर पर ये 5 चीजें जिम्मेदार होती है. जिनकी वजह से इलेक्ट्रिक व्हीकल का माइलेज बढ़ता और घटता है.

नई दिल्ली. पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से परेशान होकर सस्ती मोबिलिटी के लिए इलेक्ट्रिक व्हीकल की तरह अपना रुख कर रहे है. लेकिन कई बार कंपनियों के दावों के बावजूद इलेक्ट्रिक व्हीकल उतना माइलेज नहीं देते. ऐसे में यदि आप इसकी शिकायत करते है. तो ऑटो कंपनी इलेक्ट्रिक व्हीकल की टेस्टिंग रिपोर्ट दिखा कर आपकी शिकायत को नरअंदाज कर देती है.

जिसके बाद आपके मन में कई सवाल उठते है. क्या हमारे साथ धोखा हुआ है या फिर हमें खराब क्वालिटी की बैटरी वाला इलेक्ट्रिक व्हीकल मिल गया है. जो सही से काम नहीं कर रहा. ऐसे में हम आपको बताने जा रहे है कि, इलेक्ट्रिक व्हीकल की माइलेज के लिए प्रमुख तौर पर ये 5 चीजें जिम्मेदार होती है. जिनकी वजह से इलेक्ट्रिक व्हीकल का माइलेज बढ़ता और घटता है. आइए जानते है इसके बारे में..

बैटरी- इलेक्ट्रिक व्हीकल के लिए सबसे बड़ी चीज होती है बैटरी. यदि आपके व्हीकल में लिथिम ऑयन बैटरी है. तो आपके EV का बेहरतीन माइलेज मिलेगा. वहीं कुछ वाहनों में अभी लिथिम ऑयन बैटरी का यूज नहीं किया जा रहा. जिसके चलते इन इलेक्ट्रिक वाहनों की रेंज बहुत कम होती है. दूसरी ओर ऑटो सेक्टर ज्यादा पावर की लिथियम ऑयन बैटरी के विकास कर रही है. जिससे वाहनों को ज्यादा माइलेंज मिल सके.

यह भी पढ़ें: हुंडई ने सबसे अफोर्डेबल Bayon SUV लॉन्च की, जानें सभी हाईटेक फीचर्ससड़क की स्थिति- यदि आप इलेक्ट्रिक व्हीकल का यूज नेशन हाईवे या स्टेट हाईवे पर करते है तो आपका वाहन ज्यादा माइलेज देना. जबकि शहर की सड़कों पर आपका वाहन कम माइलेज देगा. इसके लिए सबसे बड़ी वजह सड़क की स्थिति है. यदि आप खराब सड़क पर EV चलाते है तो आपको कम माइलेज मिलेगा.

ड्राइविंग स्टाइल – पेट्रोल या डीजल पर चलने वाली पारंपरिक कार में एक माइलेज कैसे प्रभावित होता है, इसके समान, एक ईवी की सीमा यह भी निर्धारित करती है कि एक चालक इसे कैसे चलाता है. ईवी के वजन के अलावा अचानक या लगातार त्वरण, इसके प्रति-चार्ज रेंज के आंकड़े पर प्रभाव पड़ता है.

यह भी पढ़ें: बजाज ऑटो ने लॉन्च की Platina 100 Electric Start, जानें कीमत और माइलेज

एयर कंडीशनिंग – यदि आप अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल में एसी का यूज करते है. तो आपका वाहन कम माइलेज देगा. क्योंकि आपके वाहन के बैटरी पैक को एयर कंडीशन को चलाने के लिए भी बिजली खर्च करनी होगी. जिससे आपके EV की माइलेज प्रभावित होगी.

टायर की स्थिति  – जबकि ईवी को सर्विसिंग जरूरतों के संदर्भ में बहुत कम आवश्यकता होती है, टायर पर कड़ी निगरानी रखने की आवश्यकता होती है. पुराने और घिसे हुए टायर एक कार के प्रदर्शन को प्रभावित करते हैं.








Source link