- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Now The State Government Will Sell Land And Old Buildings To Protect It From Encroachment; Initially 9 Properties Worth About 85 Crores Will Be Auctioned.
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल5 घंटे पहलेलेखक: अजय वर्मा
- कॉपी लिंक
यह है वो सरकारी जमीन, जिसे चिन्हित किया गया है। इस पर अतिक्रमण कर लिया गया है। लोगों ने झुग्गी तान रखी है।
- कुल 419 करोड़ की 76 प्रॉपर्टी बेचने की प्लानिंग
- पिछले दिनों भोपाल के डेवलपमेंट को लेकर मुख्यमंत्री को दिए प्रजेंटेशन में अधिकारियों ने दिया था यह आइडिया
राज्य सरकार सरकारी जमीनों और खाली जर्जर भवनों को बेचने की तैयारी में है। इससे मिली राशि से शहर का डेवलपमेंट किया जाएगा। अकेले भोपाल में 76 प्रॉपर्टी ऐसी हैं, जिसे बेचकर 419 करोड़ रुपए जुटाए जा सकते हैं। पहले चरण में इसमें से 85 करोड़ की नौ प्रॉपर्टी बेचने के लिए ऑफर बुलाए गए हैं।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने भोपाल के डेवलपमेंट प्लान को लेकर प्रेजेंटेशन में यह बात सामने आई थी कि अगले 5 साल के डेवलपमेंट के लिए 1600 करोड़ रुपए चाहिए। सड़कों के रिनोवेशन और मेंटेनेंस के लिए ही 88 करोड़ रुपए की जरूरत बताई गई थी। इसी प्रेजेंटेशन में बताया गया था कि प्राॅपर्टी बेचकर डेवलपमेंट के लिए राशि जुटाई जा सकती है।
शहर में कहां-कहां पहले चरण में बेची जाएगी प्रॉपर्टी

जिला प्रशासन का तर्क है कि नजूल की कई प्रॉपर्टी ऐसी हैं, जिन पर लोग कब्जा कर झुग्गी बनाने लगते हैं। और इन प्रॉपर्टी का साइज भी ऐसा नहीं है जिसे किसी दूसरे डिपार्टमेंट को दफ्तर खोलने के लिए आवंटित किया जाए। इन प्रॉपर्टी को बेचने से जो रेवेन्यू आएगा उससे पब्लिक यूटीलिटी के काम कराए जाएंगे।
9 में से दो प्रॉपर्टी पर हो गया है अतिक्रमण, जल्द हटाया जाएगा
जिला प्रशासन ने जिन प्रॉपर्टी को बेचने के लिए पोर्टल पर अपलोड किया गया है। इसमें वार्ड 85 की प्राइड सिटी कॉलोनी के सामने खाली पड़ी जमीन पर 12 लोगों ने अवैध तरीके से दुकानें बना ली हैं। इसी तरह कटारा हिल्स एरिया में नजूल की खाली पड़ी जमीन पर 15 दुकानें बना ली गई हैं। अफसरों का कहना है कि प्रॉपर्टी खरीदने वाले व्यक्ति को ये प्रॉपर्टी खाली करा कर दी जाएगी।
ऑनलाइन नीलामी- विवादित प्रॉपर्टी का मामला सुलझाया जाएगा
जिला प्रशासन के अफसर शहर में जिन प्रॉपर्टी को नीलाम करने की तैयारी कर रहे हैं। उसमें से कई प्रॉपर्टी ऐसी हैं, जिनमें कोई न कोई विवाद है। इनको सुलझाने काम चल रहा है। विवाद सुलझने के बाद इनको नीलाम करने की कार्रवाई की जाएगी।
नीलामी की प्रक्रिया शुरू
प्रॉपर्टी की नीलामी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कोई भी व्यक्ति जो इसे खरीदना चाहता है। सरकार के पोर्टल पर इसे देखकर नीलामी में भाग ले सकता है। ये प्रॉपर्टी वो हैं, जिनका उपयोग लंबे समय से नहीं हो रहा था।
अविनाश लवानिया, कलेक्टर