स्विस ओपन में श्रीकांत की जीत के साथ शुरुआत: पहले राउंड में हमवतन समीर को 18-21 21-18 21-11 हराया; सात्विक-अश्विनी मिक्स्ड डबल्स के दूसरे राउंड में

स्विस ओपन में श्रीकांत की जीत के साथ शुरुआत: पहले राउंड में हमवतन समीर को 18-21 21-18 21-11 हराया; सात्विक-अश्विनी मिक्स्ड डबल्स के दूसरे राउंड में


  • Hindi News
  • Sports
  • Swiss Open: Kidambi Srikanth Wins Against Sameer, Satwik Ashwini Pair Registers Stunning Victory

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

नई दिल्ली21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

किदांबी श्रीकांत 2015 में स्विस ओपन सुपर-300 टूर्नामेंट जीत चुके हैं। (फाइल फोटो)

स्विस ओपन सुपर-300 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत के टॉप शटलर किदांबी श्रीकांत ने जीत के साथ शुरुआत की। उन्होंने पहले राउंड में हमवतन समीर वर्मा को 18-21 21-18 21-11 से हरा दिया। समीर 2018 में इस टूर्नामेंट में चैम्पियन रहे थे।

वर्ल्ड नंबर-13 श्रीकांत का अब अगले राउंड में फ्रांस के थॉमस रोक्सल और कनाडा के जियाओडोंग शेंग के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा। वहीं, वर्ल्ड नंबर-19 सात्विकसाईराज रैंकिरेड्डी और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी दूसरे राउंड में पहुंच गई है।

इंडोनेशिया की जोड़ी से होगा सात्विक-अश्विनी का सामना
सात्विक और अश्विनी ने पहले राउंड में वर्ल्ड नंबर-8 इंडोनेशिया की हाफिज फैजल और ग्लोरिया इमैनुअल विजाजा की जोड़ी को लगातार सेटों में 21-18, 21-10 से हराया। दूसरे दौर में उनका सामना इंडोनेशिया के रिनोव रिवाल्डी और पिथा हैनिंगत्यास मेंटारी की जोड़ी से होगा रिवाल्डी और मेंटारी ने पहले राउंड में नीदरलैंड्स की जोड़ी वान डर लेक और देओबा जिले की जोड़ी को 21-13, 21-15 से हराया।

जेरी और सिक्की रेड्डी को तीसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी ने हराया
वहीं, प्रणव जेरी चोपड़ा और एन सिक्की रेड्डी की जोड़ी को पहले राउंड में हार का सामना करना पड़ा। जेरी और सिक्की रेड्डी की जोड़ी को तीसरी वरीयता प्राप्त इंग्लैंड की जोड़ी मार्कस एलिस और लौरेन स्मिथ ने 39 मिनट में 21-18, 21-15 से हराया। जेरी मार्च, 2020 में ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप के बाद पहली बार कोर्ट पर उतरे थे।

स्विस ओपन के पहले दिन सिर्फ मिक्स्ड डबल्स के मुकाबले खेले गए। भारत के टॉप सिंगल्स प्लेयर पीवी सिंधू और साइना नेहवाल भी आज अपनी चुनौती पेश करेंगे।

खबरें और भी हैं…



Source link