- Hindi News
- Local
- Mp
- Sagar
- Two Sides Clash In Dispute Over Throwing Garbage In Bina, Attacked In House, Three Injured
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सागर8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मनोरमा वार्ड में कचरा फेंकने के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों पर लाठी-डंडे से घर में घुसकर हमला कर दिया। इस दौरानबुजुर्ग महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को बीना के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया, मनोरमा वार्ड में देवीदयाल पटेल का परिवार रहता है। कचरा फेंकने को लेकर उनका घर के सामने रहने वाले परिवार से विवाद हो गया। दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों से देवीदयाल के परिवार पर हमला बोल दिया। इसमेें देवीदयाल पटेल (62) उनकी पत्नी कौशल्या बाई पटेल (60) ओर उनका बेटा उदय भान पटेल के सिर व शरीर के दूसरी जगह चोटें आई हैं।
सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। घायलों को 108 की मदद से अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि आरोपी लंबे समय से घर के सामने व छत पर कचरा फेंककर परेशान कर रहे थे। विरोध करने पर हमला कर दिया।