Honda ने सेल्फ ड्राइव कार लॉन्च की, जानिए कैसे चलेगी ये कार और कितनी होगी कीमत

Honda ने सेल्फ ड्राइव कार लॉन्च की, जानिए कैसे चलेगी ये कार और कितनी होगी कीमत


होंडा ने सेल्फ ड्राविंग कार लॉन्च की.

Honda launches self drive car : लीजेंड्स की कीमत 11 मिलियन येन रखी गई है जो भारतीय करेंसी के हिसाब से करीब 74 लाख रुपये के करीब होती है. होंडा के अनुसार कंपनी ने सेल्फ ड्राइविंग टेक्नोलॉजी के लिए करीब 10 लाख पैटर्न और 1 लाख 30 हजार किमी तक ड्राइविंग टेस्ट किए है. जिसके बाद इस कार को लॉन्च किया गया है.

नई दिल्ली. जापानी ऑटो मेकर होंडा ने विश्व की सबसे एडंवास टेक्नोलॉजी से लैस सेल्फ ड्राइविंग कार लॉन्च की है. जल्द ही इस कार की 100 यूनिट जापान की सड़कों पर दिखाई देगी. होंडा ने इस कार को लीजेंड्स नाम दिया है. जिसमें कंपनी ने सेल्फ ड्राइविंग मोड की लेवल 3 टेक्नोलॉजी का यूज किया है. जो ओवरटैक और लेन चेंज करते समय बर्ती जाने वाली गलतियों के लिए इंडिकेट करेगी.

 ऐसे में लेवल 3 सेल्फ ड्राइविंग मोड होंडा लीजेंड्स को सबसे बेहतरीन सेल्फ-ड्राइव कार बनाती है. आपको बता दे विश्व में सेल्फ ड्राइविंग मोड की कारों को 0 से लेवल 5 के बीच रेट किया जाता है.  जिसमें लीजेंड्स में होंडा ने लेवल 3 की टेक्नोलॉजी का यूज किया है. वहीं भविष्य में लेवल 5 की सेल्फ ड्राइविंग कार भी लॉन्च होने वाली है.

यह भी पढ़ें: TVS Apache RTR 200 राइडिंग मोड्स के साथ हुई लॉन्च, दूसरी बाइक्स में नहीं है ये फीचर

होंडा लीजेंड्स की 100 यूनिट सड़क पर होगी जल्द- होंडा ने सेल्फ ड्राइविंग लीजेंड्स का की केवल 100 यूनिट फिलहाल बनाने का फैसला किया है. इसके पीछे सबसे बड़ी वजह कस्टमर के रेस्पॉस को बताया जा रहा है. दरअसल, कंपनी का मानना है कि जब लीजेंड्स सड़क पर उतरेंगी और कस्टमर इसको यूज करेंगे आर अपने व्यूज बताएंगे उसके बाद बल्क में इस कार को बाजार में उतारा जाएगा.लीजेंड्स में कैसे यूज होगा ड्राइविंग मोड – कार ड्राइव करते समय अगर आप वार्निंग को फॉलो नहीं करेंगे. तो इमरजेंसी स्टॉप फ़ंक्शन अपने आप एक्टिव हो जाएगा और आपकी कार वहीं रूक जाएगी. इस पूरी प्रोसेस के लिए होंडा लीजेंड्स में कंपनी ने कई कैमरे यूज किए है. जो रोड़ पर ट्रैफिक और दूसरे वाहनों की रफ्तार और एक्सीडेंट की संभावना का आकलन करके आपको वार्निंग मैसेज देंगे.

यह भी पढ़ें: सबसे ज्यादा बूट स्पेस वाली हैचबैक कारें, जिसमें रख सकते है जरूरत का सभी समान, जानें डिटेल्स

होडा लीजेंड्स की संभावित कीमत – लीजेंड्स की कीमत 11 मिलियन येन रखी गई है जो भारतीय करेंसी के हिसाब से करीब 74 लाख रुपये के करीब होती है. होंडा के अनुसार कंपनी ने सेल्फ ड्राइविंग टेक्नोलॉजी के लिए करीब 10 लाख पैटर्न और 1 लाख 30 हजार किमी तक ड्राइविंग टेस्ट किए है. जिसके बाद इस कार को लॉन्च किया गया है.








Source link