- Hindi News
- Local
- Mp
- Employees Ate Symbolic Straw To Protest Against The Government; In The Budget, Neither Inflation Was Taken Into Consideration Nor The Employees.
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल30 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
कर्मचारियों ने प्रदर्शन के दौरान भूसा खाने की नकल की।
- सरकार ने इंक्रीमेंट भी रोककर रखा है
मध्यप्रदेश के बजट में आम आदमियों और कर्मचारियों के लिए कुछ खास नहीं होने का आरोप लगाते हुए कर्मचारियों संगठनों ने विरोध किया। सोमवार को विंध्याचल भवन परसिर में कर्मचारियों ने संकेतित भूसे का भोजन कर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों को आरोप है कि बजट में आम आदमी के लिए कुछ नहीं है।
बढ़ती मंगाई को रोकने के लिए कुछ भी नहीं किया गया। इसमें सरकार के खिलाफ विभिन्न विभागों के कर्मचारी शामिल हुए। राज्य सरकार द्वारा पेश किए गए बजट एवं महंगाई के विरोध में कर्मचारियों ने प्लेट में रखकर भूसा खाया। झंडे लहराते हुए नारे भी लगाए।
प्रदर्शनकारियों में कर्मचारी आयोग के पूर्व सदस्य एवं संगठन के संरक्षक वीरेंद्र खोंगल, आदर्श शर्मा, अनिल बाजपेई, महेंद्र शर्मा, आरके नामदेव, सुरेंद्र निगम और हीरालाल चौकसे समेत कई कर्मचारी नेता शामिल हुए। प्रदर्शन करते हुए कर्मचारियों ने कहा कि पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस और खाद्य तेल समेत रोजमर्रा की वस्तुएं महंगी हो गई हैं। इसके बावजूद राज्य सरकार द्वारा पेश किए गए बजट में कर्मचारियों के हितों के लिए कोई प्रावधान नहीं किया गया है। सरकार ने इंक्रीमेंट भी रोककर रखा है। महंगाई भत्ते का एरियर भी पूरा नहीं दिया है।