Indore Bhopal (MP) Coronavirus Cases/Unlock 2.0 Latest Update | Madhya Pradesh Corona Cases District Wise Today; Indore Bhopal Ujjain Jabalpur Sagar Gwalior Dewas Mandsaur | कोरोनावायरस के संक्रमण ने प्रदेश में फिर पकड़ा जोर; इंदौर, भोपाल के बाद मुरैना और ग्वालियर के हालत चिंताजनक

Indore Bhopal (MP) Coronavirus Cases/Unlock 2.0 Latest Update | Madhya Pradesh Corona Cases District Wise Today; Indore Bhopal Ujjain Jabalpur Sagar Gwalior Dewas Mandsaur | कोरोनावायरस के संक्रमण ने प्रदेश में फिर पकड़ा जोर; इंदौर, भोपाल के बाद मुरैना और ग्वालियर के हालत चिंताजनक


  • मध्य प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या मंगलवार रात तक 15657 तक पहुंच गई है, एक्टिव मरीज 3237 हो गए हैं
  • ग्वालियर-चंबल संभाग में मरीजों अचानक मरीजों की संख्या बढ़ने की वजह पिछले 15 दिनों में हुए शादी समारोह बताए जा रहे हैं

दैनिक भास्कर

Jul 08, 2020, 11:23 AM IST

भोपाल. अनलॉक-2 में प्रदेश में कोरोनावायरस के संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी बढ़ रही है। इसकी सीधी सी वजह है लोगों का मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करना। इंदौर, भोपाल के बाद मुरैना और ग्वालियर में हालत चिंताजनक होते जा रहे हैं। यहां अस्पतालों में मरीजों को भर्ती करने के लिए जगह नहीं है। मुरैना में संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेट किया जा रहा है। ग्वालियर-चंबल संभाग में मरीजों अचानक मरीजों की संख्या बढ़ने की वजह पिछले 15 दिनों में हुए शादी समारोह बताए जा रहे हैं। 

प्रदेश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण रफ्तार पकड़ चुका है। मंगलवार को भोपाल में जहां 86 तो मुरैना में 115, ग्वालियर में 68 नए संक्रमित मिले। तीनों शहरों में यह बीते 115 दिन में अब तक का एक दिन का सबसे बड़ा आंकड़ा है। वहीं, इंदौर में 44 नए केस, जबकि तीन मरीजों की मौत हो गई। इन 44 में से 27 हातोद इलाके में मिले। खंडवा में 14, बड़वानी में 14, खरगोन में 10 नए संक्रमित मिलने के बाद निमाड़ में संक्रमण फिर तेजी पकड़ने लगा है। ग्वालियर में एक जुलाई से अब तक 325 केस मिल चुके हैं। जबकि 115 नए मरीजों में मुरैना शहर के 81 केस शामिल हैं। यहां 496 एक्टिव केस हैं, 332 डिस्चार्ज हो चुके हैं। प्रदेश में बीते दो दिन में 697 संक्रमित सामने आए हैं।   

15657 पर पहुंचा आंकड़ा

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में मंगलवार देर रात तक 343 नए मरीज मिलने के साथ ही एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 3237 तक पहुंच गयी। पिछले कुछ दिनों से तेजी से मिल रहे मामलों के चलते यह संख्या बढ़ी है। हालाकि इस बीच 189 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 15657 तक पहुंच गयी। वहीं, कल तक एक्टिव मरीज 3088 थे, जो बढ़कर अब 3237 तक पहुंच गए हैं। हालाकि इस बीच 189 मरीजों के स्वस्थ हो जाने के बाद इस बीमारी से अब तक 11768 मरीज ठीक हो चुके हैं। 

छोटे जिलों में भी मिल रहे मरीज
बड़वानी में 13, खंडवा में 14, खरगोन में 10, शिवपुरी में 10, जबलपुर में 7, भिंड में 9, रतलाम में 8, टीकमगढ़ में 7, सागर में 1, देवास में 2, धार में 3, मंदसौर में 2, रायसेन में 1, राजगढ़ में 2, श्योपुर में 3, बैतूल में 2, शाजापुर में 1, छिंदवाड़ा में 1 मरीज मिले हैं। इसी प्रकार विदिशा में 4, अशोकनगर में 3, दमोह में 1, होशंगाबाद में 1, बालघाट में 2, सीहोर में 2, कटनी में 1, सीधी में 1, झाबुआ में 4, सिंगरौली में 1, आगरमालवा में 1 और अलीराजपुर में एक मरीज मिले हैं। वहीं, 5 नयी मौतें दर्ज की गयी, जिसके बाद कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या बढकर 622 तक पहुंच गयी है।

कोरोना अपडेट्स
मुरैना में मिले 115 नए मरीज : जिले में मंगलवार को कोरोना के 115 नए मरीज मिलने से इनकी संख्या बढ़कर 496 हो गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर आर सी बांदिल ने बताया कि आज आई 645 कोरोना संदिग्ध मरीजों की जांच रिपोर्ट में 115 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। जिले में अब एक्टिव केसों की संख्या 496 हो गई है। डॉ. बांदिल ने बताया कि आज करीब 50 कोरोना पॉजिटिव मरीजो के स्वस्थ होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

भिंड: मौ थाने के सिपाही सहित 8 पॉजिटिव मिले : भिंड जिले में मौ थाने का सिपाही और बिजली कंपनी के कर्मचारी सहित आठ नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। बताया जा रहा है कि सिपाही को दो दिन से बुखार आ रहा था। इसके अलावा शहर में एक ही परिवार के पांच सदस्य संक्रमित निकले हैं।जिले में अब तक कुल 313 मरीज मिल चुके हैं।
दतिया: स्वास्थ्य विभाग के 6 कर्मचारी संक्रमित : दतिया जिले में डीआरडीई और जीआरएमसी से कुल 59 सैंपलों की रिपोर्ट में छह पॉजिटिव निकले हैं। यह सभी स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी हैं। अस्पताल में भर्ती 26 पॉजिटिव में से 17 लोग स्वस्थ हो गए हैं। जिले में अब कुल 53 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से 42 स्वस्थ होकर घर पहुंच चुके हैं। वर्तमान में 10 एक्टिव केस हैं।
श्योपुर : शिक्षक की पत्नी को निकला कोरोना : श्योपुर जिला अस्पताल में मंगलवार को 52 सैंपलों की जांच ट्रूनेट मशीन से की गई। इसमें 51 की रिपोर्ट निगेटिव रही। बायपास रोड स्थित शुभम कॉम्पलेक्स निवासी सरकारी शिक्षक की पत्नी अमिता को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 92 हो गई है। इनमें 69 स्वस्थ हो चुके है। वर्तमान में 21 एक्टिव केस हैं।

शिवपुरी में मिले 15 नए संक्रमित: जिले में कोरोना वायरस 15 नए मामले मिले, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 98 तक जा पहुंच गयी। कुल मरीजों की संख्या 98 तक पहुंच चुकी है, जिनमें से 38 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 4 मरीज आज स्वस्थ हुए हैं। 34 मरीज पूर्व में स्वस्थ हो चुके हैं।

सीहोर में 5 नए पॉजिटिव: जिले में आज फिर 5 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पायी गयी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुधीर डेहरिया के अनुसार जिले में आज 5 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। इनमें चार मामले नसरुल्लागंज के हैं। नसरुल्लागंज क्षेत्र में दो दिन पहले जो महिला हरदा अस्पताल में प्रसूति के बाद लौटी थी वह कोरोना पाजेटिव पाई गई थी। उसके बाद जो सैंपल लिए गए उनमें से महिला के संपर्क वाले 4 लोग की रिपोर्ट आज पॉजिटिव आई है। इसी तरह आज सीहोर नगर में एक सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
नीचम में मिला एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज : नीमच में एक और कोरोना संक्रमित मरीज मिला है।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार कल देर रात प्राप्त हुए जांच रिपोर्ट में एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। इस महामारी से कल एक कोरोना संक्रमित मरीज की उपचार के दौरान मौत हो गई। नीमच जिले में अब तक 476 कोरोना पाजीटिव पाए जा चुके है और इनमें से 440 व्यक्ति इलाज से ठीक होकर घर पहुंच चुके है। वहीं 26 लोगों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। अब तक दस व्यक्तियों की मृत्यु हो गई है। जिले में अभी तक 7527 सैम्पल लिए गए है इनमें से 6800 की रिपोर्ट प्राप्त हुई है।



Source link