रायपुर. रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज टी20 के 8वें मैच में श्रीलंका लीजेंड्स ने साउथ अफ्रीका लीजेंड्स (South Africa Legends vs Sri Lanka Legends) को एकतरफा अंदाज में 9 विकेट से हरा दिया. साउथ अफ्रीका लीजेंड्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 89 रन बनाए. अफ्रीकी टीम 18.5 ओवर में ही ढेर हो गई. जवाब में श्रीलंका ने 14वें ओवर में ही एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया.