रवि शास्त्री आईसीसी के नियम बदले जाने पर काफी नाराज है (फोटो-AP)
रवि शास्त्री (Ravi Shastri ) ने सवाल उठाते हुए कहा कि आईसीसी को टूर्नामेंट के बीच में ही लक्ष्य नहीं बदलना चाहिए
शास्त्री इस बात से नाराज नजर आए कि आईसीसी ने टूर्नामेंट के बीच में ही पैमाना बदल दिया और अंक के पैमाने को बदलकर सबसे ज्यादा हासिल प्रतिशत अंक में कर दिया. चैंपियनशिप के अगले सीजन में बदलाव देखने के बारे में पूछने पर शास्त्री ने कहा कि अगर मुझसे पहले सीजन के बारे में पूछा जाए तो मैं यही कहूंगा कि लक्ष्य मत बदलो. उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण घर में बैठे हैं और भारतीय टीम चैंपियनशिप पॉइंट टेबल में नंबर 1 से नंबर 3 पर आ गई. नियमों में एक मनमान बदलाव के लिए धन्यवाद.
बिना जाने ही नियम आ गए
मीडिया से बात करते हुए शास्त्री ने कहा कि शायद सबसे ज्यादा 360 अंक के साथ अक्टूबर में घर में बैठे हैं तो हफ्तेभर बाद बिना जाने ही नियम आ जाते हैं कि अब हम प्रतिशत प्रणाली से आगे बढ़ेंगे. इसके साथ ही हम पॉइंट टेबल में नंबर एक से फिसलकर तीसरे स्थान पर आ जाते हैं. उन्होंने कहा कि ठीक है, क्योंकि कोरोना के डर के कारण देश यात्रा नहीं चाहते, जो देश रेड जोन में हैं.यह भी पढ़ें :
पाकिस्तान क्रिकेट का सीनियर अधिकारी कोविड-19 पॉजिटिव, PCB ने ऑफिस किया बंद
चोटिल विलियमसन वनडे सीरीज से बाहर, भारत के खिलाफ WTC फाइनल से पहले बढ़ी न्यूजीलैंड की चिंता
मुख्य कोच ने कहा कि मैं इसके पीछे का कारण समझना चाहता हूं, क्योंकि पहले हम 60 से 70 अंक आगे थे, फिर कहा जाता है कि अब आपको ऑस्ट्रेलिया जाकर उसे हराना है. पिछले 10 सालों में कितनी टीमों ने उस टीम को हराया. अगर उस टीम को नहीं हराते तो स्वदेश लौटकर इंग्लैंड को 4-0 से हराना होगा और 500 अंक तक पहुंचना होगा और अगर आप फिर भी क्वालिफाई नहीं कर पाते? शास्त्री ने कहा कि इसीलिए हमने हर चीज को बारीकी से समझा और आखिर में टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश कर लिया.