आचार विशुद्धि महोत्सव का शुभारंभ: आध्यात्मिक विकास के लिए बीस सूत्री भक्ति सूत्र दिए

आचार विशुद्धि महोत्सव का शुभारंभ: आध्यात्मिक विकास के लिए बीस सूत्री भक्ति सूत्र दिए


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

रतलाम23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • पोस्टर व बैनर का किया विमोचन

आचार विशुद्धि महोत्सव का शुभारंभ, पोस्टर व बैनर के विमोचन बाजना बस स्टैंड स्थित एक मांगलिक भवन में हुआ। आध्यात्मिक विकास के इन बीस सूत्री भक्ति सूत्र से संघ के प्रत्येक सदस्य को जोड़ने के संकल्प के साथ अखिल भारतीय साधुमार्गी जैन संघ के पदाधिकारी, मप्र अंचल के तीनों इकाइयों के संयोजक, कार्यकारिणी सदस्य, पदाधिकारी सहित अन्य मौजूद रहे।

आचार्यश्री रामलाल जी मसा ने 22 फरवरी को लोहावट में आचार क्रांति के पुरोधा आचार्यश्री हुक्मीचंद जी मसा के दीक्षा द्वि-शताब्दी महोत्सव के उपलक्ष्य में श्रावक-श्राविकाओं हेतु प्रदत्त बीस सूत्रीय भक्ति सूत्र प्रदान किए हैं। आध्यात्मिक विकास के इन बीस सूत्री भक्ति सूत्र से संघ के प्रत्येक सदस्य को जोड़ने के संकल्प के साथ कार्यक्रम में अभा साधुमार्गी जैन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौतम रांका, महामंत्री सुनील बम्ब, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष जसकरण सुराना, शिखर सदस्य विमल सिपानी, पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री मदनलाल कटारिया, साधुमार्गी जैन संघ अध्यक्ष कपूर कोठारी के साथ अंचल महाप्रभावक सदस्य व राष्ट्रीय महिला समिति अध्यक्ष नंदा कर्नावट, गीता दक, राष्ट्रीय समता युवा संघ महामंत्री दीपक मोगरा, विपिन कांठेड़, प्रदीप व्होरा, स्वाति धम्मानी, ज्योति मोगरा, मनोज पिपाड़ा, अजय घोटा सहित अन्य मौजूद रहे।

तीन अलग-अलग ग्रुप में हुए संवाद में रखी अपनी बात
राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में मप्र अंचल की तीनों इकाइयों का एक संयुक्त संवाद “संघ विकास में हमारी सहभागिता” पर हुआ। एक नए स्वरूप में संघ की प्रतिभाओं को आगे लाने हेतु तीनों इकाई का ग्रुप बनाकर एक्टिविटी के माध्यम से यह संवाद का कार्यक्रम हुआ। संघ की तीनों इकाइयों की ओर से निर्मल संघवी , महेंद्र गादिया, प्रतिभा ललवानी, शिल्पा श्रीमाल, अंशुल मुणत आदि अनेक वक्ताओं ने संघ में अहोभाव कैसे हो तीनों इकाइयों के सामंजस्य, संघ संगठन में सुदृढता व आचार विशुद्धि महोत्सव कैसे मनाना इस पर अपनी बात रखी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष गौतम रांका ने इस संवाद को संघ हेतु महत्त्वपूर्ण उपलब्धि बताकर मार्गदर्शन दिया। रतलाम संघ के गुरु भक्त कांतिलाल कटारिया व आशा देवी कटारिया ने संघ महाप्रभावक सदस्य बनने की सहमति प्रदान की। साथ ही आपके द्वारा पुरे भारतवर्ष में समता भवन भूमि हेतु 5 प्रतिशत के सहयोग की सहमति भी प्रदान की। प्रदीप व्होरा, अजय घोटा, कमल पिरोदिया सहित समाजजन मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं…



Source link