प्रेमी की बेवफाई में दी थी जान: डेढ़ साल से लिव इन रिलेशनशिप में रहते थे साथ, जिंदगी में आई दूसरी औरत तो शुरू हुआ विवाद, युवक भी गिरफ्तार

प्रेमी की बेवफाई में दी थी जान: डेढ़ साल से लिव इन रिलेशनशिप में रहते थे साथ, जिंदगी में आई दूसरी औरत तो शुरू हुआ विवाद, युवक भी गिरफ्तार


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फाइल फोटो

किला मैदान स्थित लक्ष्मीबाई प्रतिमा के पास दो दिन पूर्व जहर खाकर एक युवती ने खुदकुशी कर ली थी। इस मामले में पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों युवक-युवती डेढ़ साल से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। इस बीच युवक के एक अन्य महिला से संबंध बन गए थे। इसके चलते उनके बीच विवाद होता रहता था।

थाना प्रभारी मल्हारगंज प्रीतमसिंह ठाकुर के मुताबिक पुलिस ने अभिषेक पिता प्रकाश तिवारी निवासी व्यंकटेश विहार को गिरफ्तार किया है। इसके तन्नू उर्फ लक्ष्मी पिता विजय कुशवाह निवासी महावीर नगर से संबंध थे। दोनों किराए का मकान लेकर रिलेशनशिप में रह रहे थे। इस बीच अभिषेक, जो क्लॉथ मार्केट में कपड़े की दुकान पर काम करता है, के किसी अन्य महिला से संबंध हो गए थे। इसको लेकर लक्ष्मी और अभिषेक के बीच विवाद हो रहा था। इसके चलते युवती ने यह कदम उठा लिया। पुलिस ने मर्ग की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ धारा 306 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं…



Source link