- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- Robbery At Engineer’s House In Rajendra Nagar Omex Hills, Three Injured Including Husband And Wife
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर20 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
राजेंद्र नगर थाना की ओमेक्स हिल्स कॉलोनी… रात के डेढ़ बजे… मकान नंबर 479 में सो रहा एक परिवार… पालतु कुत्ते के भाेंकने की आवाज से उठे विशाल की सामने का नजारा देखकर सहम गया था। रॉड और चाकू लेकर चार लोग सामने खड़े थे। एक रॉड उसकी गर्दन में थी और वे उससे रुपयों के बारे में पूछ रहे थे। यह डरावनी कहानी है… देर रात हुई इंजीनियर गौरव त्यागी के यहां डकैती की। हमले में गौरव उनकी पत्नी गार्गी और साले विशाल को चोट आई है। हमले में गौरव गंभीर घायल हुए हैं। बदमाश घर से ज्वेलरी, मोबाइल सहित अन्य सामान लेकर भागे हैं।
हमले में घायल साले विशाल ने बताया कि मेरा कुत्ता घर के बाहर बंधा हुआ था। रात में उसने भाेंका तो मेरी आंख खुल गई। मैं बिस्तर से उठा ही था कि देखा कि मेरे रूम में चार लोग दाखिल हो चुके हैं। उन्होंने मेरे गर्दन पर रॉड रखी और बोले की चुपचाप वापस से सो जा नहीं तो गोली मार देंगे। मैंने ठीक है कहा… इस पर मुझसे पूछा कि कैश कहां रखा है। मैंने कहा कि हमारे यहां कैश रखते ही नहीं हैं। इस पर उसने कबर्ट देखा, उसमें मोबाइल रखे हुए थे, उसे उठा लिया। इसके बाद कहा कि मुंह ढंक ले और फिर वे बाहर निकल गए।
इसके बाद वे जीजा जी की भांजी के रूम में दाखिल हुए। कब्जे में लेकर उससे अंगूठी ले ली। उससे पूछा कि ऊपर कौन है। उसने कहा कि कोई नहीं हैं। उन्होंने उसके गले में चाकू अड़ा दिया, जिसके बाद उसने कहा कि मामा-मामी सो रहे हैं। इसके बाद वे ऊपर दाखिल हुए। गेट आवाज करता है, इसलिए मुझे पता चल गया कि गेट खुल गया है। कुछ देर बाद ऊपर से चिल्लाने की आवाज आई। आवाज सुन मैं तत्काल बाहर भागा। मैंने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्होंने मुझे दीदी गार्गी और जीजा गौरव को रॉड से मारना शुरू कर दिया। मैंने उनमें से एक को गिरफ्त में लिया तो बाहर खड़े लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। उन्हांेने हम पर राॅड और पत्थर से हमला किया था। चाकू दिखाया था। चार लोग तो भीतर थे, जबकि दो के करीब बाहर खड़े थे।
देर रात चीखने की आवाज सुन बाहर निकला तो चार लोग भाग रहे थे वहीं, पड़ोसी दिनेश वर्मा ने घटना के बारे में बताया कि रात पौने 2 बजे होंगे। त्यागी के घर से चीखने की आवाज आ रही थी। बाहर आकर देखा तो तीन-चार लोग भाग रहे थे। उनके हाथों में हथियार थे। मैंने आवाज लगाई तो तीन लोग और बाहर भागे। इस पर मैं उनके पीछे दौड़ा तो उन्होंने पथराव कर दिया। इतने में मेरे दो बेटे भी दौड़कर बाहर आ गए। हम डंडा लेकर उनके पीछे काफी दूर तक दौड़े, लेकिन वे अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। लौटकर देखा तो त्यागी उनकी पत्नी गार्गी और साले विशाल को चोट लगी थी। जबकि उनकी भांजी सहमी हुई थी। उस पर बदमाशों ने चाकू अड़ा रखा था। तत्काल पुलिस को कॉल किया और इन्हें इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। वर्मा का कहना है कि इस क्षेत्र में तीन थाने लगते हैं। यहां पर एक चौकी की बहुत जरूरत है।