इंदौर जेल में फिर कोरोना की दस्तक: 12 कैदियों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव, जेल प्रशासन में हड़कंप; शहर के 112 क्षेत्रों में मरीज मिले

इंदौर जेल में फिर कोरोना की दस्तक: 12 कैदियों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव, जेल प्रशासन में हड़कंप; शहर के 112 क्षेत्रों में मरीज मिले


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • Investigation Report Of 12 Prisoners Also Positive, Junk Administration Had Hadcompound, Total Of 256 Infected Patients Found In 112 Areas Of The City

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

150 कैदियों की कराई गई थी जांच।

इंदौर की सेंट्रल जेल में बंद 12 कैदी की भी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद जले प्रशासन में हड़कंप मच गया। इनके संपर्क में रहने वाले कैदियों के सैंपल लिए गए हैं। पॉजिटिव मरीजों को अलग बैरक में शिफ्ट किया गया है। इसके पहले भी जेल में कैदी कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं।

सेंट्रल जेल में पिछले दिनों तकरीबन 150 कैदियों के सैंपल लिए गए थे जिसमें से 12 कैदी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटव आई है। बाकी कैदियों को भी आइसोलेट कर दिया गया है।

इंदौर में कोरोना ने फिर बढ़ाई टेंशन:इस साल पहली बार 247 नए मरीज मिले

वहीं शहर की बड़ी कालोनी नंदानगर में भी कोरोना का विस्फोट हुआ है, यहां भी 12 लोग संक्रमित हुए हैं। क्षेत्र वार सूची के अनुसार 112 क्षेत्रों में कुल 256 संक्रमित मरीज मिले है। इसमें से कुछ रिपीट हैं। वहीं शहर की बड़ी कालोनियों में से एक नंदा नगर में भी कोरोना का कोहराम जारी है। यहां फिर 12 नए संक्रमित मरीज मिले है। नंदा नगर में कई दिनों से संक्रमित मिल रहे है। वहीं साईं कृपा कालोनी में 10, शिव दर्शन नगर में 9 पॉजिटिव मरीज निकले है। इन कालोनियों में पहली बार इतनी बड़ी तादाद में मरीज मिले है।

वहीं नयापुरा, सूर्यदेव नगर, राजेंद्र नगर, पद्मावती कालोनी में 6-6 संक्रमित मिले है। सिलीकॉन सिटी में भी कोरोना के मरीज मिलने का सिलसिला लगातार जारी है, यहां फिर 5 मरीज मिले हैं।

बिचौली हप्सी में 5 संक्रमित मरीज मिले हैं। सुदामा नगर, क्लर्क कालोनी, साउथ तुकोगंज, गणेशपुरी कालोनी उमरिया में 4-4 नए संक्रमित मरीज मिलने से क्षेत्र में हडक़ंप मचा हुआ है। स्कीम नं. 71, परदेशीपुरा, वल्लभ नगर, काटजू कालोनी, न्यू पलासिया, चोइथराम चौराहा, राजाराम नगर, मां वैष्णव देवी नगर, तिरूपति नगर, नरीमन सिटी में तीन-तीन संक्रमित मिले है। मोती तबेला, विजय नगर सहित 25 क्षेत्रों में 2-2 तथा 63 क्षेत्रों में 1-1 नया संक्रमित मरीज निकले हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link