- Hindi News
- Local
- Mp
- Jabalpur
- 10.27 Lakh Voters To Elect 79 Councilors And Mayors In City; 1.37 Lakh Voters Increased In Seven Years
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जबलपुरएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
जबलपुर नगर निगम चुनाव को लेकर मतदाता सूची जारी कर दी गई है। इस बार 10.27 लाख मतदाता बनेंगे भाग्य विधाता।
- शहर के 10 वार्डों में 15 हजार से अधिक मतदाताओं की संख्या, दो वार्ड में आंकड़ा 20 हजार पार
- आठ वार्डों में महिला मतदाता पुरुषों से अधिक, यहां होंगे निर्णायक
नगरीय निकाय चुनाव में इस बार 10.27 लाख मतदाता शहर सरकार के 79 पार्षद और महापौर चुनेंगे। सात साल में शहर में 1.37 लाख मतदाता बढ़ गए। शहर के दो वार्डों में जहां मतदाओं की संख्या 20 हजार के ऊपर है। वहीं 8 वार्डों में मतदाताओं की संख्या 15 हजार से अधिक है। शहर में आठ वार्डों में महिला वोटर निर्णायक की भूमिका में होंगी।
जानकारी के अनुसार जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से प्रकाशित प्रारूप के मुताबिक पिछले निकाय चुनाव की तुलना में इस बार 1.37 लाख नए मतदाता बढ़ गए हैं। महापौर के चयन में इन युवा मतदाताओं की भूमिका निर्णायक होगी। पिछले महापौर चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को 85 हजार वोटों से जीत मिली थी।
महिला मतदाताओं की तुलना में 17 हजार अधिक पुरुष मतदाता
उप जिला निर्वाचन अधिकारी नम: शिवाय अरजरिया के मुताबिक वर्तमान में सभी 79 वार्डों में कुल मतदाताओं में 5.22 लाख पुरुष मतदाता और 5.05 महिला मतदाता हैं। पिछले चुनाव में 8.90 लाख मतदाता थे। इसमें 4.65 लाख पुरुष तो 4.24 महिला मतदाता थीं। थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 66 है। पिछली बार इनकी संख्या 37 थी।
आठ वार्डों में महिला मतदाताओं की संख्या अधिक
शहर के आठ वार्ड ऐसे हैं, जहां महिला मतदाताओं की संख्या निर्णायक है। मतलब महिला जिस प्रत्याशी की ओर मुड़ेंगी, जीत का सेहरा उसके सिर बंधेगा। महिला मतदाता बहुल वार्डों में बाबूराव परांजपे, गुप्तेश्वर, डॉ. डिसिल्वा, बनारसीदास भनोत, कमला नेहरू, सुभद्रा कुमारी चौहान, शीतलामाई और सुभाषचंद्र बोस वार्ड शामिल हैं।
| वार्ड का नाम | मतदाता |
| सरदार वल्लभ भाई पटेल | 20,650 |
| रानी अवंती बाई | 20,063 |
| महाराणा प्रताप | 18,811 |
| ग्वारीघाट | 17,785 |
| लाला लाजपत राय | 17,322 |
| रविंद्रनाथ टैगोर | 16,495 |
| रानी लक्ष्मी बाई | 16,490 |
| जवाहरगंज | 16,372 |
| स्वामी विवेकानंद | 16,132 |
| वीर सावरकर | 15,381 |