राजगढ़ जिले के खिलचीपुर नगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में कल (शनिवार) करीब तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली वितरण कंपनी द्वारा राजगढ़ रोड स्थित श्रीराम पेट्रोल पंप के पास 33 केवी लाइन पर रखरखाव कार्य किए जाने के कारण दोपहर 12 बजे से 3
.
लाइन बंद रहने से शहर के अधिकांश इलाकों में घरेलू और व्यवसायिक गतिविधियां प्रभावित हो सकती है, जिससे उपभोक्ताओं को जरूरी कार्यों में दिक्कत आ सकती है। हालांकि, विभागीय अधिकारियों ने इसकी जानकारी सार्वजनिक कर दी और लोगों से समय पर तैयारी करने की अपील की है।
बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार, 33 केवी लाइन पर आवश्यक मरम्मत और तकनीकी सुधार कार्य किए जाएंगे, जिससे भविष्य में सप्लाई और अधिक स्थिर व सुचारू रहेगी। कार्य पूरा होते ही लाइन को बहाल कर दिया जाएगा।