- Hindi News
- Local
- Mp
- Gwalior
- The Youth Standing Inside The Vendor Who Went To Give Food In B 7 Coach, Told Himself To Be A Patrician And Left The Food, Mobile
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ग्वालियर8 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
होटल 7SPICE का वेंडर, जिसके साथ राजधानी में आईडी कार्ड व मोबाइल छीनने की वारदात हुई।
- दो दिन पहले दिल्ली से झांसी की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस की घटना
- सोमवार रात को GRP थाने में वेंडर ने की है शिकायत
राजधानी एक्सप्रेस में खाना लेकर गए होटल कर्मचारी को अंदर दो बदमाशों ने खुद को पेंट्रीकार बताकर खाने का पैकेट, ID कार्ड व मोबाइल छीन लिया। घटना रविवार रात 8 बजे की है। घटना के बाद पीड़ित ने GRP थाने में शिकायत की है। GRP ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पता लगा है, ग्वालियर स्टेशन पर घटना के बाद इसी तरह की घटना झांसी स्टेशन पर भी हुई है। वहां ट्रेन का स्टॉप ज्यादा समय का है, इसलिए वहां होटल कर्मचारी ने साथियों को बुलाया और लुटेरों की मारपीट कर दी है।
ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर रविवार रात 8 बजे दिल्ली से भोपाल की ओर जाने वाली 01222 राजधानी एक्सप्रेस आई थी। ट्रेन में फूड सप्लाई के लिए होटल 7 SPICE पर IRCTC के तहत 7 ONLINE ऑर्डर थे। इन्हें सप्लाई करने होटल कर्मचारी धर्मेन्द्र पाल पहुंचा था। उसने 6 ऑर्डर, तो दे दिए थे, लेकिन जब सातवां ऑर्डर लेकर वह बी-7 कोच में 41 नंबर सीट पर फूड देने पहुंचा, तभी दो बदमाशों ने उसे कोच के गेट पर ही पकड़ लिया।
दोनों ने खुद को ट्रेन का पेंट्रीकार का वेंडर बताकर धर्मेन्द्र से ID कार्ड दिखाने के लिए कहा और खाना भी छुड़ा लिया। जब धर्मेन्द्र ने मोबाइल निकाला, तो बदमाशों ने मोबाइल भी छीन लिया। इसके बाद उसे जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। घटना की सूचना धर्मेन्द्र ने GRP थाने में दी, पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। सोमवार को होटल मालिक ने मामले की लिखित शिकायत की है।
झांसी में पकड़े गए मारपीट करने वाले
जब GRP ने मामले की जांच शुरू की, तो लगा कि करीब 9.30 बजे झांसी रेलवे स्टेशन भी राजधानी में सवार बदमाशों ने होटल के वेंडरों से मारपीट कर छीना छपटी की है। वहां ट्रेन 10 मिनट ठहरती है। ऐसे में वहां मारपीट के शिकार होटल कर्मचारी ने अन्य साथियों को बुला लिया। उन्होंने लूटपाट करने वाले बदमाशों से मारपीट की है। वहां मारपीट की सूचना मिलते ही GRP थाना पुलिस पहुंची और छीना छपटी करने वालों को पकड़ा है। उनसे ग्वालियर में छीना गया मोबाइल भी मिलने की सूचना है। GRP पुलिस मामले का पता लगा रही है।