Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
अमायन26 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
- प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत वर्ष 2018 में ही मिल गई थी सड़क बनाने की मंजूरी
- इस सड़क के खराब होने से 9 गांवों के ग्रामीणों का निकलना दूभर
गांवों को पक्की सड़कों से जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना लागू है लेकिन इस योजना का लाभ अमायन क्षेत्र के ग्रामीणों को नहीं मिल रहा है। दो साल पहले शासन द्वारा अमायन से अड़ोखर तक पांच किमी पक्की सड़क बनाने काे मंजूरी दी गई थी, लेकिन अभी तक ठेकेदार ने काम शुरू नहीं किया है। ग्रामीणों द्वारा पिछले दो साल में प्रशासनिक अधिकारियों को दस से अधिक बार से शिकायती आवेदन देकर रोड निर्माण शुरू कराने की मांग की जा चुकी है, फिर भी सुनवाई नहीं हो रही।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत शासन ने वर्ष 2018 में अमायन से अड़ोखर तक पक्की सड़क बनाने की मंजूरी दी थी लेकिन ठेकेदार मोनू शर्मा द्वारा अभी तक सड़क बनाने का काम शुरू नहीं किया गया। एेसे में ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है। ग्रामीण लाखन सिंह, अमर सिंह, राकेश कुशवाह बताते हैं कि अमायन-अड़ोखर रोड से टकपुरा, लहारा, खेरिया, बरैठी, कछार, अजीता, खैरौली सहित नौ से अधिक गांव जुड़े हैं। इन गांव के लोगों का इसी मार्ग से रोजाना आवागमन होता है लेकिन रोड कच्ची होने से ग्रामीणों को परेशानी होती है।
पूरा प्रयास रहेगा कि काम जल्द से जल्द शुरू हो
अमायन-अड़ोखर रोड का निर्माण क्यों नहीं हो रहा है, इस संबंध में विभागीय कर्मचारियों से बात की जाएगी। पूरा प्रयास रहेगा कि काम जल्द से जल्द शुरू कराया जाए।
रंजीत सिंह कुशवाह, तहसीलदार, अमायन