प्याज के बीच गांजे का खेल: ट्रक मे प्याज की बोरियों के बीच छुपाकर रखा था डेढ़ करोड़ रुपए का 960 किलो गांजा, पुलिस ने जब्त किया

प्याज के बीच गांजे का खेल: ट्रक मे प्याज की बोरियों के बीच छुपाकर रखा था डेढ़ करोड़ रुपए का 960 किलो गांजा, पुलिस ने जब्त किया


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियर2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

गांजे के साथ क्राइम ब्रांच की टीम।

  • ओडिशा से आगरा जा ले जाया जा रहा था

ट्रक में प्याज की बोरियों के बीच में छुपाकर ले जाए जा रहे 960 किलो गांजे को क्राइम ब्रांच ने जब्त किया है। ट्रक चालक को भी गिरफ्तार किया गया है। पता चला है, वह ओडिशा से यह प्याज और गांजा भरकर चला था आगरा जा रहा था। क्राइम ब्रांच ने रविवार सुबह यह माल हाइवे से पकड़ा है। फिलहाल, माल की कीमत डेढ़ करोड़ रुपए बताई जा रही है। पुलिस पूछताछ में ट्रक मालिक और उसके साले का नाम सामने आया है। यह मुरैना के जीवाजीगंज में रहते हैं।

डीएसपी क्राइम विजय भदौरिया ने बताया, सूचना मिली थी कि एक ट्रक में भारी मात्रा में गांजा ले जाया जा रहा है। टीम ने हाइवे पर घेराबंदी की। कुछ देर बाद बताए नंबर का ट्रक आता दिखा, तो पुलिस ने उसे रोक लिया। ट्रक के पीछे जाकर देखा तो उसमें प्याज की बोरियां भरी थीं।

पहले तो पुलिस को लगा कि गलत खबर मिली है। पुलिस ने जब प्याज की बोरियां हटाईं, तो दंग रह गई। बोरियों के बीच एक चेंबर में गांजे की 32 बोरियां भरी थीं। तत्काल गांजा जब्त कर चालक सोनू को गिरफ्तार कर लिया गया।

ओडिशा से आगरा में होनी थी गांजे की सप्लाई

पुलिस ने चालक से पूछताछ की, तो उसने बताया कि ट्रक में गांजा ओडिशा से भरकर आगरा सप्लाई करने लेकर जा रहा था। हैरानी की बात यह है कि ट्रक ओडिशा से आधा सैकड़ा चैकिंग प्वॉइंट से निकलकर ग्वालियर तक आ गया, लेकिन रास्ते में पुलिस को भनक तक नहीं लगी।

ट्रक के अंदर था हिडन कैबिन

तस्करों ने गांजा लाने के लिए ट्रक के बीच कैबिन बनाकर रखा था। इसमें गांजे की बोरियां भरकर ऊपर से प्याज के बोरों से छुपा दिया गया था। ओडिशा से ग्वालियर के बीच 3 चालक बदले गए थे।

खबरें और भी हैं…



Source link